राष्ट्रवाणी: Two Essential Health Helpline Numbers In India: अगर आपको इलाज से जुड़ी जानकारी चाहिए, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना है या किसी योजना से जुड़ी परेशानी का समाधान चाहिए, तो कुछ हेल्पलाइन नंबर आपके काम आ सकते हैं. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी AB-PMJAY से जुड़ी जानकारी के लिए 14555 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, राज्यों में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मेडिकल सलाह के लिए 104 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है. 14555 पर मिलेगी आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी 14555 भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का ऑफिसियल टोल-फ्री नेशनल हेल्पलाइन नंबर है. यह 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली कॉल सेंटर सेवा है. मोबाइल या लैंडलाइन से इस नंबर पर कॉल करके आयुष्मान योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी ली जा सकती है. अगर आपको यह पता नहीं है कि आप या आपके परिवार के सदस्य आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए पात्र हैं या नहीं, तो 14555 पर इसकी जानकारी ली जा सकती है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है. नजदीकी अस्पताल की भी मिल सकती है जानकारी आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के लिए अस्पताल से जुड़ी जानकारी भी इस हेल्पलाइन के जरिए ली जा सकती है. 14555 पर कॉल करके नजदीकी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है, जहां योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है. अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है या आपके आसपास कौन सा अस्पताल योजना से जुड़ा हुआ है, तो हेल्पलाइन पर मौजूद कर्मचारी इस बारे में जानकारी दे सकते हैं. आयुष्मान कार्ड में दिक्कत हो तो यहां करें कॉल आयुष्मान कार्ड बनवाने, डाउनलोड करने या उससे जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में भी 14555 पर संपर्क किया जा सकता है. अगर कार्ड काम नहीं कर रहा है या योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही है, तो हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है. इतना ही नहीं, अगर किसी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज देने से मना किया जाता है या मरीज से कैश में पैसे मांगे जाते हैं, तो इसकी शिकायत भी हेल्पलाइन के जरिए दर्ज कराई जा सकती है. अगर किसी वजह से 14555 शॉर्टकोड नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सहायता के लिए 1800-111-565 पर भी कॉल किया जा सकता है. यह वैकल्पिक टोल-फ्री नंबर है. आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक PMJAY Beneficiary Portal का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन अगर आपको किसी कर्मचारी से सीधे जानकारी लेनी है, तो हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है. राज्यों में 104 हेल्पलाइन से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इसके अलावा राज्यों में 104 हेल्पलाइन भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और मेडिकल सलाह के लिए इस्तेमाल की जाती है. यह हेल्पलाइन राज्य के स्वास्थ्य विभाग और National Health Mission से जुड़ी सेवाओं के तहत संचालित हो सकती है. 104 नंबर के जरिए आम लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, मेडिकल सलाह और जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है. 104 हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मेडिकल मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. कई जगहों पर यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन और पूरे साल उपलब्ध रहती है. हालांकि, इसकी उपलब्धता और सेवाएं राज्य के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसलिए अगर आपके राज्य में 104 हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध है, तो स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी या मेडिकल सलाह के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इस सेवा के जरिए संबंधित स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सेल ईडी प्रमोशन में बोर्ड रिक्तियों की वजह से रुकावटें, प्रक्रिया रुकी – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को 63 सीटों पर दाखिले की सशर्त अनुमति मिली—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत – राष्ट्रवाणी
- एमआई5 प्रमुख ने ब्रिटेन को बढ़ते ईरानी और रूसी खतरों की चेतावनी दी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ममता कुलकर्णी के लिए लता मंगेशकर ने पंजाबी भाषा में गाया था गीत, 31 सालों से प्रेमियों को रिझा रहा ‘चुलबुला’ गाना – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत….. – राष्ट्रवाणी
- एक्टिवा स्टार्ट करने से पहले देख लें वाइजर, कोरबा में स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला ‘कॉमन करैत’ – राष्ट्रवाणी

