राष्ट्रवाणी: सुबह नींद खुलने के बाद बिस्तर से उतरते ही पैर के तलवों में दर्द महसूस होना कई लोगों के लिए आम परेशानी होती है. कुछ लोगों को एड़ी में चुभन होती है, तो कुछ के तलवों में खिंचाव या अकड़न महसूस होती है. शुरुआत में यह दर्द कुछ कदम चलने के बाद कम हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक खड़े रहने या चलने पर दोबारा यही दर्द महसूस हो, तो ऐसे लक्षणों की वजह प्लांटर फैसिआइटिस हो सकती है. हालांकि, हर मामले में दर्द का कारण यही हो ऐसा जरूरी नहीं है. कभी-कभी ऐसा लंबे समय तक खड़े रहने या गलत जूते पहनने पर हो सकता है. ऐसे में जानें पैर के तलवे दर्द होने की वजह और किन बातों का ध्यान रखने से यह परेशानी नहीं होगी. पैर के तलवे में एक मजबूत फाइबरेस टिश्यू होता है, जिसे प्लांटर फैसिया कहते हैं. यह एड़ी की हड्डी को पैर की उंगलियों से जोड़ता है और चलते समय शरीर का भार संभालने में मदद करता है. जब इस टिश्यू पर बार-बार अधिक दबाव पड़ता है, तो इसमें जलन और छोटे-छोटे नुकसान हो सकते हैं. इस स्थिति को प्लांटर फैसिआइटिस कहा जाता है. इसमें सुबह उठकर पहला कदम रखते समय एड़ी या तलवे के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है. वहीं कुछ देर चलने पर दर्द कम हो सकता है लेकिन लंबे समय तक खड़े रहने के बाद फिर दर्द महसूस हो सकता है. पैरों में दर्द की एक वजह गलत फुटवियर भी हो सकती है. बहुत सख्त तलवों वाली चप्पल, पर्याप्त कुशनिंग न देने वाले जूते या पैरों को सही सहारा नहीं देने वाले फुटवियर तलवों पर दबाव बढ़ाते हैं. खासकर अगर आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं या कठोर फर्श पर चलते हैं, तो परेशानी बढ़ सकती है. इससे बचने के लिए ऐसे जूते पहनें, जिनमें तलवों को पर्याप्त कुशनिंग मिले और पैर के आर्च यानी बीच के घुमाव को सहारा मिल सके. अगर आपका काम ऐसा है, जिसमें कई घंटे खड़े रहना या लगातार चलना पड़ता है, तो पैरों के तलवों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसी तरह शरीर का वजन बढ़ने पर भी पैरों को अधिक भार उठाना पड़ता है. इससे एड़ी और तलवों के टिश्यू पर तनाव बढ़ता है और सुबह दर्द महसूस होने लगता है. इसके अलावा, अचानक दौड़ना शुरू करना, कठीन एक्सरसाइज या लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि से दूर रहने के बाद एकदम अधिक चलने से भी दर्द महसूस होता है. बिस्तर से उठने से पहले स्ट्रेचिंग करें और पैरों की उंगलियों को धीरे-धीरे अपनी तरफ खींचें और कुछ सेकंड तक रोकें. अगर ऐसा करने से दर्द बढ़ता है, तो स्ट्रेचिंग रोक दें. आरामदायक फुटवियर पहनें, घर में भी कठोर फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें. अगर दर्द अधिक होता है, तो कपड़े में लपेटकर बर्फ को दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक रखें. अगर आपके पैर में लगातार दर्द बना रहता है और चलने में भी परेशानी होने लगती है, तो डॉक्टर को दिखाना सही होगा. अगर घरेलू उपाय से भी राहत नहीं मिल रही है और पैरों में सूजन और अन्य बदलाव भी नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सेल ईडी प्रमोशन में बोर्ड रिक्तियों की वजह से रुकावटें, प्रक्रिया रुकी – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को 63 सीटों पर दाखिले की सशर्त अनुमति मिली—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत – राष्ट्रवाणी
- एमआई5 प्रमुख ने ब्रिटेन को बढ़ते ईरानी और रूसी खतरों की चेतावनी दी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ममता कुलकर्णी के लिए लता मंगेशकर ने पंजाबी भाषा में गाया था गीत, 31 सालों से प्रेमियों को रिझा रहा ‘चुलबुला’ गाना – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत….. – राष्ट्रवाणी
- एक्टिवा स्टार्ट करने से पहले देख लें वाइजर, कोरबा में स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला ‘कॉमन करैत’ – राष्ट्रवाणी

