राष्ट्रवाणी: अल्का याग्निक ने छोटी सी उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। 46 साल पहले उन्होंने राधा के प्रेम को दर्शाता अपना पहला क्लासिकल गीत गाया था। 14 की उम्र में अल्का याग्निक ने गाया सदाबहार गीत/फोटो- यूट्यूब अल्का याग्निक ने छोटी उम्र में गाया था पहला गाना राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित भक्तिपूर्ण गीत 46 सालों से लोगों को मन में बसा है कान्हा का गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बचपन से ही संगीत की शिक्षा लेने वालीं अल्का याग्निक ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। उनकी जोड़ी अगर उदित नारायण (Udit Narayan) के साथ बनी, तो वहीं कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) के साथ भी खूबसूरत सिंगर ने कई हिट गाने दिया। 6 साल की कम उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं दिग्गज सिंगर अल्का याग्निक ने महज 14 साल की कम उम्र में एक ऐसा क्लासिकल गीत गाया था, जो शायद बड़ी-बड़ी सिंगर्स के लिए मुश्किल होता है।
कौन सा था वह कल्ट गाना, जिसे अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज से बनाया अमर नीचे पढ़ें डिटेल्स। 90 के दशक की बेस्ट सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1980 में रिलीज हुई सत्येन बोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पायल की झंकार का है।
फिल्म से अल्का याग्निक (Alka Yagnik Songs) की आवाज में जो गाना सबसे बड़ा हिट हुआ उसके लिरिक्स थे ‘थिरकत अंग लचकी झुकी’। 6 साल की उम्र से सिंगिग की दुनिया में एक्टिव अल्का याग्निक का हिंदी फिल्मों में ये पहला गाना है। ‘थिरकत अंग लचकी झुकी’ के गीत एक भक्तिपूर्ण गीत है, जिसमें राधा के कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम को लिरिक्स में व्यक्त किया गया है।
46 साल पहले अल्का याग्निक की आवाज में गाए इस गीत को एक्ट्रेस रूपिनी पर फिल्माया गया था। गाने को मेकर्स ने अलग से नहीं, बल्कि कहानी का ही हिस्सा बनाया था। जहां एक लड़की (रुपिणी) कथक की ट्रेनिंग लेते हुए कई लोगों के सामने डांस कर रही है।
बीच-बीच में कथक करते हुए जब वह गाने के भाव को भूल जाती है, तो गुरुजी उसे निर्देश देते हैं और हिंदी में इसका मतलब भी समझाते हैं। अल्का याग्निक के इस खूबसूरत गाने का म्यूजिक राज कमल ने दिया, तो वहीं दूसरी तरफ इसके लिरिक्स कवयित्री और गीतकार माया गोविंद ने लिखे हैं। पायल की झंकार मूवी से अल्का याग्निक के गीत के अलावा ‘कौन गली गए श्याम’ और ‘बिन गोपाल’ सहित कई गाने लोकप्रिय हुए थे।

