राष्ट्रवाणी: अभिनेता रवि किशन नई दिल्ली में ‘अयोध्या की रामलीला’ में भगवान राम का किरदार निभाएंगे लेकिन इस किरदार को निभाने को लेकर वो काफी डरे हुए हैं। रवि किशन निभाएंगे भगवान राम का किरदार रवि किशन ‘अयोध्या की रामलीला’ में बनेंगे भगवान राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने भगवान राम और परशुराम का किरदार निभाया है। लेकिन इससे पहले कि आप रणबीर कपूर को ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में देखें और भक्ति में डूब जाएं एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) आपको ये मौका दे रहे हैं।
रवि किशन ‘अयोध्या की रामलीला’ में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह कार्यक्रम 19 और 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा। इस इवेंट का प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर ने कहा कि उन्हें भगवान राम का रोल निभाने में डर लग रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में रवि किशन ने कहा, पहली बार श्री राम का रूप धारण करने का सौभाग्य मिला और मैं प्रार्थना करता हूं और चाहता हूं कि वो मेरे शरीर में प्रवेश करें और मुझे परफॉर्म करने की एनर्जी दें।
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने परशुराम और केवट की भूमिकाएं निभाई हैं। यहां तक कि बचपन में उन्होंने माता सीता का किरदार भी निभाया है। एक्टर ने याद किया कि एक टीवी शो में उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका भी निभाई थी।
लेकिन वह हमेशा भगवान राम का किरदार निभाना चाहते थे। रवि किशन ने बताया कि उन्हें भगवान राम का रोल निभाने में डर लग रहा है। उन्होंने कहा,’मैं अंदर से डरा हुआ हूं!
मेरा मानना है कि जब कोई एक्टर स्टेज पर जाता है तो उसके लिए डर और घबराहट बहुत जरूरी होती है। और यह श्री राम का रोल है इसलिए इसे सही ढंग से निभाने की और भी ज्यादा जरूरत है। मन में हमेशा यह बात रहती है कि कोई गलती न हो जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि स्टेज पर कोई गलती नहीं की जा सकती और न ही मन से कुछ नया जोड़ा जा सकता है।
वहां तय स्क्रिप्ट और किरदार के दायरे में ही रहना पड़ता है। एक्टर ने कहा कि वह अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे।

