राष्ट्रवाणी: आजकल लव मैरिज का चलन बहुत आम हो गया है, लेकिन इसके बावजूद रिश्तों में धोखे और तलाक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लव मैरिज के बाद क्यों आ रही है अलग होने की नौबत? (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
आजकल अपनी पसंद से शादी करना यानी ‘लव मैरिज’ कोई नई बात नहीं है। हालांकि, यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि ऐसे रिश्तों में भी अक्सर दरारें, धोखे और तलाक की बातें सामने आने लगी हैं। आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
इसी गंभीर मुद्दे पर जाने-माने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी ने आज की पीढ़ी को एक बहुत ही सीधी और खरी नसीहत दी है। प्रेमानंद महाराज जी से जब पूछा गया कि अक्सर प्यार करके शादी करने वाले जोड़े भी बाद में एक-दूसरे को धोखा देने लगते हैं, तो उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया।
उनके अनुसार, ‘लव मैरिज’ का सीधा-सा अर्थ है कि आपने किसी को सच्चे प्रेम के कारण अपने जीवन में शामिल किया है। जब आपने अपनी ही मर्जी से किसी का हाथ थामा है, तो फिर बीच सफर में उसे छोड़ने या किसी और की तरफ आकर्षित होने का क्या तुक है? महाराज जी साफ कहते हैं कि अगर आप लव मैरिज के बाद तलाक या धोखे के बारे में सोचते हैं, तो आप बिल्कुल गलत रास्ते पर हैं और आपको खुद को सुधारने की सख्त जरूरत है।
आजकल के रिश्तों की तुलना पहले के समय से करते हुए प्रेमानंद जी बताते हैं कि एक वक्त था जब दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान ही पहली बार एक-दूसरे को ठीक से देखते थे। इसके बावजूद, उनका रिश्ता ताउम्र बिना किसी खटास के बेहद खूबसूरती से चलता था और परिवार भी फलता-फूलता था। उनका संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि अगर आप रिश्ते में धर्म और ईमानदारी का पालन करेंगे, तो परिवार हमेशा खुशहाल रहेगा।
हालांकि, अगर आप गलत रास्ता चुनेंगे, तो रिश्ते का टूटना तय है। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो कुछ खास बातों पर गौर करके आप एक धोखेबाज इंसान को आसानी से पहचान सकते हैं:

