राष्ट्रवाणी: इंफीनिक्स कल भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 प्रो लॉन्च करेगा। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और गेमिंग एक्सेसरीज जैसे GT NX कंट्रोलर मिलेंगे। 6500 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग कंट्रोलर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
इंफीनिक्स अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Infinix GT 50 प्रो के नाम से कल यानी 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस को खास तौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन की खासियत सिर्फ दमदार हार्डवेयर तक लिमिटेड नहीं है। कंपनी फोन के साथ कई गेमिंग एक्सेसरीज भी पेश कर सकती है। इनमें GT NX कंट्रोलर, GT NX स्टेशन और GT MagCharge कूलर 2.0 शामिल हो सकता है।
डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास मिल सकता है… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix GT 50 प्रो में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 144Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि ये डिस्प्ले सपोर्टेड गेम्स में 144fps तक फ्रेम रेट ऑफर कर सकता है।
हालांकि हर एक गेम में 144fps नहीं मिलेगा। ये गेम, उसकी सेटिंग्स और डिवाइस की परफॉर्मेंस पर डिपेंड करेगा। डिवाइस में GT Trigger 2.0 शोल्डर बटन भी देखने को मिलने वाले हैं, जिनकी मदद से गेम खेलते वक्त एक्स्ट्रा फिजिकल कंट्रोल मिल सकेगा।
डिवाइस में 6500mAh की बैटरी और HydroFlow लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। इसका डिजाइन सुपरकार से इंस्पायर्ड है और इसमें RGB लाइटिंग भी मिल सकती है। नए फोन के साथ कंपनी GT NX कंट्रोलर भी पेश कर सकती है।
ये डिवाइस के दोनों तरफ अटैच होकर गेमिंग कंट्रोलर की तरह काम कर सकता है। इसमें Hall-इफेक्ट कंट्रोल और कस्टमाइज किए जा सकने वाले इनपुट मिल सकते हैं। कंपनी GT NX स्टेशन भी पेश कर सकती है।
इसकी मदद से डिवाइस को टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकेगा।

