राष्ट्रवाणी: पोको ने अपना नया कॉम्पैक्ट 5G स्मार्टफोन POCO X8s लॉन्च किया है, जिसमें 6.35 इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 Gen …और पढ़ें Poco का नया 5G फोन लॉन्च: 6,330mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पोको ने अपना एक नया कॉम्पैक्ट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने POCO X8s के नाम से पेश किया है। डिवाइस में 6.35 इंच की AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। डिवाइस में 6,330mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है।
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और IP68 रेटिंग भी मिल रही है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जो छोटे साइज में दमदार हार्डवेयर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो POCO X8s के ग्लोबल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 399 डॉलर यानी करीब 37,885 रुपये है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
डिवाइस के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 47,380 रुपये है। फोन के अलग-अलग मार्केट में कीमत और ऑफर्स अलग हो सकते हैं। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
डिवाइस को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO X8s में 6.35 इंच की 1.5K CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।
फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जा सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें POCO Shield Glass है। फोन में 1.18mm के सिमेट्रिकल बेजल्स हैं।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 GPU है। डिवाइस में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है।
डिवाइस में Xiaomi HyperOS 3 है, जो Android 16 पर बेस्ड है। हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में खास 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम है। कैमरा की बात करें तो POCO X8s में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।
साथ ही फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा 2.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,330mAh की बैटरी है जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर बनी है, जिसमें 16% सिलिकॉन कंटेंट है। डिवाइस में 100W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में दूसरे डिवाइस और एक्सेसरीज को चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, IR ब्लास्टर और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स हैं।

