राष्ट्रवाणी: मुख्यमंत्री के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को दिया था धक्का, अब SSG ने मानी मानवीय भूलसम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को दिया था धक्का, अब SSG ने मानी मानवीय भूलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:47 ISTBihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रघोपुर दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने के मामले में SSG ने मानवीय भूल मानते हुए अपनी गलती स्वीकार की है. बता दें, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को वहां से हटाया था.ख़बरें फटाफटनिशांत कुमार को हटाने के मामले में SSG ने मानवीय भूल मानते हुए अपनी गलती स्वीकार की है. पटना. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राघोपुर दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाए जाने के मामले में विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने अपनी गलती स्वीकार की है. इस घटनाक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को वहां से हटाया था. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा था. मामले को बढ़ता देख अब SSG ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे मानवीय भूल बताया है. SSG की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल के कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने की घटना को प्रचारित किया जा रहा है. इस घटना की जांच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की गई. जांच में पाया गया कि विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य किए जाने के दौरान मानवीय भूल के कारण यह घटना हुई. करीब दो दशक तक निशांत कुमार को सुरक्षा देता रहा SSG प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पहले तक, यानी पिछले करीब दो दशक तक, विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है. SSG ने अपने बयान में घटना को मानवीय भूल बताया है. हालांकि, प्रेस विज्ञप्ति में किसी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है. Advertisement JDU ने जताई नाराजगी इस घटना को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा निशांत कुमार को पीछे हटाने और धक्का देकर रास्ते से हटाने का वीडियो सामने आने के बाद जेडीयू ने पुलिस मुख्यालय से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. पार्टी ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह का वीडियो सामने आया है, वह बेहद दुखद है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. पुलिस मुख्यालय को तत्काल इसका संज्ञान लेकर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 19, 2026, 18:31 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

