राष्ट्रवाणी: तोप का लाइसेंस मांगो तो कट्टा का मिल ही जाता है, आजम खान का कांग्रेस पर तंजयूपी चुनाव: ‘तोप का लाइसेंस मांगो तो कट्टा का मिल ही जाता है और हमें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं’, आजम खान का कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी दोनों पर तंजWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:31 ISTAzam Khan News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से निकलने के अगले ही दिन आजम खान ने बीजेपी पर हमला करने के साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सहयोगी कांग्रेस को भी जवाब दे दिया है. बीजेपी पर तो उन्होंने जेल में मरवाने की साजिश तक रचने का आरोप लगा दिया. वहीं ओवैसी से जुड़े सवाल पर आजम खान ने कहा कि रामपुर के लोगों को हैदराबाद बिरयानी पसंद नहीं है. कांग्रेस की तरफ से गठबंधन में 181 सीटों की डिमांड पर आजम खान ने कहा कि बचपन से सिखाया गया है कि तोप का लाइसेंस मांगो तो कट्टे का मिल ही जाता है.जेल से निकलते ही आजम खान अपने ही अंदाज में बयानबाजी शुरू कर दी है.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से बाहर आते ही सत्ताधारी बीजेपी पर जोरदार करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है. साथ ही आजम खान ने AIMIM प्रमुख असदु्द्दीन की ओर से उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पैर जमाने के प्रयास पर भी तंज कसा. रामपुर की रैली में ओवैसी की तरफ से खुद के लिए सहानुभूति प्रकट करने पर उन्हें तगड़ा जवाब दिया है. आजम खान ने ओवैसी के बयान पर कहा कि दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधु नहीं बनता. उन्होंने रामपुर के लोगों की पसंद का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पुलाव और मटन बिरयानी पसंद की जाती है, हैदराबादी बिरयानी नहीं. आजम खान ने कहा कि मुकदमे जो वापस लिए हैं, जो वापस हुए हैं उससे मैं बहुत डरा हुआ हूं. मैं तो बहुत डरा, कमजोर आदमी हूं. जमानत पर ही तो हूं, इसमें कोई शक नहीं है. जब चाहें, जैसा चाहें, मैं जिंदा ही हूं ये क्या कम है. मैं उन जैसे महान सियासतदानों के बीच जिंदा हूं. लेकिन अगर मुकदमों की तफसील आपको मालूम नहीं है तो वो मैं आपको दे दूंगा, जो उन्होंने मुकदमे वापस लिए हैं और बहुतों ने वापस लिए हैं. हमें तो डरना चाहिए ना. ऐसे मुकदमे वालों से तो हमें डर लगेगा ही. आजम खान ने कांग्रेस को तोप का लाइसेंस मांगने की दी सलाह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में कांग्रेस की तरफ से 181 सीटों की मांग पर आजम खान ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया- ‘मैंने बचपन से सुनी है लाइसेंस तोप का मांगों तो तमंचे का मिल जाएगा.’ उन्होंने कहा कि ये वो कांग्रेस नहीं है और अब इसमें वो नेता नहीं हैं जिनके दौर में छह दिसंबर हुआ था. या जिनके दौर में 22/10 1949 की रात में हुई थी. ये वो कांग्रेस नहीं है जब ईद के मैदान में ईदगाह के दिन बहुत कुछ हुआ था. मलियाना हुआ था, मेरठ हुआ था. आज की कांग्रेस में वो लीडरशिप नहीं है, इसलिए मैं स्पष्ट करता हूं कि मेरी तरफ से कोई गिला शिकवा नहीं है. पहले मैंने यूं ही हंसाने के लिए वो लाइन कह दी. कांग्रेस के साथ सम्मानजनक समझौता होगा, सम्मानजनक बंटवारा होगा. अगर हमें उन्हें कुछ ज्यादा भी देना पड़ा तो ये कुर्बानी भी देंगे. आजम ने जेल में खुद के मारे जाने के प्रयास का लगाया आरोप जेल में खुद के मारे जाने के प्रयास पर आजम खान ने कहा- ‘कोशिशें तो हमें भी, हमारे बच्चे को के साथ भी हुई. होना भी चाहिए था, क्योंकि तीन ही माफिया थे देश में पहला मैं था, दो तो है ही नहीं अब इस दुनिया में.’ यहां आजम का इशारा मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की तरफ माना जा रहा है. मुख्तार की मौत जेल में हुई और अतीक अहमद की हत्या पुलिस हिरासत में गोली लगने से हुई.
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

