राष्ट्रवाणी: नवंबर-दिसंबर में यहां बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा प्रकृति आनंद और सुकूनChhatarpur Tourist Place: नवंबर-दिसंबर में यहां बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा प्रकृति आनंद और आध्यात्मिक सुकूनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:12 ISTChhatarpur Tourist Place: छतरपुर से लगभग 17 किमी दूर पर्यटन स्थल मऊ सहानिया में जगत सागर तालाब और प्राचीन शनि मंदिर स्थित है. नवंबर-दिसंबर में यहां घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. लगभग 500 साल पहले यहां विशाल तालाब और शनि मंदिर का निर्माण कराया गया था. Chhatarpur. अगर आप छतरपुर में नवंबर-दिसंबर माह में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप छतरपुर से लगभग 17 किमी दूर पर्यटन स्थल मऊ सहानिया आ सकते हैं. जहां आपको प्रकृति की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी और आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी. दरअसल, मऊ सहानिया में जगत सागर तालाब नाम का एक ऐसा प्राचीन तालाब स्थित है जिसकी खूबसूरती निहारने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. तालाब के बीचो-बीच प्राचीन शनि मंदिर भी है. जिसके दर्शन कर लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. सहानिया गांव के स्थानीय निवासी अरविंद अहिरवार बताते हैं कि इस तालाब को दूर से देखते हैं तो विशाल नदी की तरह दिखता है. पानी के बीचों-बीच स्थित मंदिर खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है. इसी दृश्य को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. झीलों के शहर के लिए भोपाल फेमस है वहीं छतरपुर पर्यटन स्थल मऊ सहानिया के लिए फेमस है. यहां प्रकृति की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों आज भी मौजूद हैं. ऐतिहासिक धरोहरों भी मौजूद अरविंद बताते हैं कि यहां सबसे पहले लोग मऊ सहानिया में आकर जगत सागर तालाब देखने आते हैं और शनि मंदिर के दर्शन करते हैं. इसके बाद महाराजा छत्रसाल संग्रहालय घूमते हैं. सैकड़ों सालों पुरानी ऐतिहासिक धरोहरों को देखने जाते हैं. शनिवार को हजारों की भीड़ उमड़ती अरविंद बताते हैं कि सुबह भीड़ कम होती है लेकिन शाम को भीड़ ज्यादा हो जाती है. जब से यहां पेड़ तैयार हो गए हैं और डामर रोड बन गया है तब से यहां भीड़ बनी ही रहती है. शनिवार को दिन तो भयंकर भीड़ रहती है. क्योंकि श्रद्धालु घूमने के साथ ही शनि भगवान के दर्शन करने भी आते हैं. साथ ही यहां बतख से लेकर अलग-अलग प्रजाति के पक्षी भी आते हैं. Advertisement 500 साल पहले तालाब का कराया निर्माण वहीं शनि मंदिर पुजारी अजय चंदोरिया बताते हैं कि जगत सागर तालाब का निर्माण महाराजा छत्रसाल के पुत्र जगत सिंह राजा ने कराया था. साथ ही तालाब के बीचो-बीच शनि मंदिर की स्थापना कराई थी. तालाब और मंदिर की स्थापना साथ में हुआ था. लगभग 500 साल पहले यहां विशाल तालाब और शनि मंदिर का निर्माण कराया गया था.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chhatarpur,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 18:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

