राष्ट्रवाणी: जयपुर मे टूटी मूर्ति, पुराने अखबार और वेस्ट फॉयल से बना 6.5 फीट ऊंचा आर्टवर्कJaipur: टूटी मूर्ति, पुराने अखबार और वेस्ट फॉयल से बना 6.5 फीट ऊंचा आर्टवर्क, जयपुर में दिखी गजब की क्रिएटिविटीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:49 ISTJaipur Foundation Day Special: जयपुर अपने 299वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य आयोजनों से सराबोर है. इस खास ‘ब्यूटी इन ब्रोकननेस’ आर्ट इंस्टॉलेशन में वेस्ट आइटम्स से खूबसूरत कलाकृतियां तैयार कर देशभर की डिजाइन को प्रस्तुत किया गया. इसमें पंजाब की फुलकारी से बना आर्ट इंस्टॉलेशन, कर्नाटक की दर्पणा सुंदरी से प्रेरित आर्टवर्क जैसी कई कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं. इसके अलावा युवाओं ने वर्तमान समय की खास डिजाइन को भी एग्जिबिशन में पेश किया.ख़बरें फटाफट जयपुर. गुलाबी नगरी जयपुर का 299वां स्थापना दिवस शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर शहर में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहनाई वादन और भव्य आतिशबाजी के साथ ही आर्ट गैलरियों और कला केंद्रों में खास एग्जिबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है. इनमें जयपुर की वर्षों पुरानी कला और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में जवाहर कला केंद्र में जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर डिजाइन फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने शहर की 299 वर्षों की विरासत और कला को डिजाइन के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस खास ‘ब्यूटी इन ब्रोकननेस’ आर्ट इंस्टॉलेशन में वेस्ट आइटम्स से खूबसूरत कलाकृतियां तैयार कर देशभर की डिजाइन को प्रस्तुत किया गया. इसमें की फुलकारी से बना आर्ट इंस्टॉलेशन, कर्नाटक की दर्पणा सुंदरी से प्रेरित आर्टवर्क, गाय के गोबर से तैयार डेकोर प्रोडक्ट्स, अनार के छिलकों और दाबू प्रिंटिंग से बने आउटफिट्स, मार्बल और ब्रास से तैयार लैंप, पुराने कागजों से बनाया गया क्लाउड और मैलाकाइट स्टोन से बना ईविल आई का खास लैंप जैसी कई कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं. इसके अलावा युवाओं ने वर्तमान समय की खास डिजाइन को भी एग्जिबिशन में पेश किया. दर्पणा सुंदरी की आर्ट इंस्टॉलेशन की झलक जवाहर कला केंद्र में आयोजित ‘ब्यूटी इन ब्रोकननेस’ आर्ट इंस्टॉलेशन में डिजाइन आर्टिस्ट की ओर से वेस्ट आइटम्स के अलावा अन्य राज्यों की खास डिजाइन भी प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इसमें करीब 35 हजार कांच के मोतियों से तैयार पंजाब की ‘ओढ़नी-फुलकारी ड्रेप लाइट’ आर्ट इंस्टॉलेशन शामिल रही, जो पंजाब की पारंपरिक फुलकारी कला को दर्शाती है. आमतौर पर महिलाओं के पहनावे का हिस्सा रहने वाली फुलकारी ओढ़नी को एक खूबसूरत डेकोरेटिव आर्टवर्क के रूप में पेश किया गया है. गहरे लाल, रस्ट और रानी पिंक रंगों के मोतियों को हाथ से बुनकर तैयार की गई यह कलाकृति पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मेल दिखाती है. कर्नाटक से आई ये खास चीज वहीं, एग्जिबिशन में कर्नाटक की दर्पणा सुंदरी मूर्ति से प्रेरित आर्टवर्क भी प्रदर्शित किया गया. इसमें टूटी हुई मूर्ति को पुराने स्कूल प्रमोशनल मटेरियल, रद्दी अखबार, वेस्ट फॉयल और पुराने आर्ट प्रोजेक्ट्स का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. 6.5 फीट ऊंची और 6×6 फीट जगह में तैयार इस कलाकृति के जरिए संदेश दिया गया है कि हर पुरानी चीज बेकार नहीं होती. इसी तरह एग्जिबिशन में गाय के गोबर से बने दीये, नंदी और पक्षियों की सजावटी आकृतियों सहित कई इको-फ्रेंडली डेकोर प्रोडक्ट्स भी देखने को मिले. इनकी खासियत है कि इस्तेमाल के बाद इन्हें दोबारा मिट्टी में मिलाया जा सकता है. Advertisement‘ब्यूटी इन ब्रोकननेस’ आर्ट इंस्टॉलेशन में दिखीं की खास डिजाइन की झलक ‘ब्यूटी इन ब्रोकननेस’ आर्ट इंस्टॉलेशन में खासतौर पर बगरू की दाबू प्रिंटिंग से तैयार आउटफिट्स भी प्रदर्शित किए गए. कपड़ों को रंगने के लिए हरड़, अनार के छिलकों, कशिश और इंडिगो जैसे प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया. इन आउटफिट्स में बगरू की पारंपरिक दाबू प्रिंटिंग की झलक देखने को मिली. डिजाइनर्स के मुताबिक, पारंपरिक तकनीक, स्थानीय कारीगरी और बेकार हो चुकी चीजों का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत और उपयोगी डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं. लोगों ने अपने हुनर का दिखाया अलग-अलग अंदाज एग्जिबिशन में किसी ने पुराने कागजों को नया रूप देकर बड़ा क्लाउड तैयार किया तो किसी ने प्राकृतिक रंगों से कपड़ों को नया अंदाज दिया. वहीं, मार्बल, ब्रास और खास पत्थरों से बनी लाइटिंग ने भी सबका ध्यान खींचा. पुराने और बेकार कागजों से तैयार किया गया क्लाउड भी आकर्षण का केंद्र रहा. इसे बनाने की प्रेरणा रावण के पुतले तैयार करने वाले कारीगरों से ली गई है, जो बांस और कागज की मदद से बड़ी आकृतियां बनाते हैं. इसी तकनीक का इस्तेमाल कर बेकार कागजों को नया रूप देकर क्लाउड तैयार किया गया. तीन दिनों तक आयोजित हुई इस खास एग्जिबिशन में कलाकारों की डिजाइन जयपुर के 299वें स्थापना दिवस को समर्पित रहीं.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 19, 2026, 17:49 ISTऔर पढ़ें

