राष्ट्रवाणी: छोटी दुकान ऊंचा पकवान, सीधी में 30 रुपए का डोसा, खाने के लिए लगती है लाइनछोटी दुकान ऊंचा पकवान, सीधी में मात्र 30 रुपए का डोसा, खाने के लिए लग जाती है लाइन, मसाला बेहद खासEdited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:34 ISTसीधी जिले के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पिछले 12 सालों से राम दरस जायसवाल सड़क किनारे ठेला लगाकर लोगों को महज 30 रुपये में डोसा खिला रहे हैं. मऊगंज के रहने वाले राम दरस के डोसे की खासियत उसकी बेहतर क्वालिटी, साफ-सफाई और स्वाद है. सीधी. सीधी जिले में एक ऐसी दुकान है जहां डोसा काफी कम दाम पर मिलता है. वह सड़क के किनारे ठेला लगाते हैं और डोसा बना करके लोगों को खिलाते हैं. लेकिन इस डोसे की क्वालिटी फाइव स्टार होटल के बराबर रहती है. यहां पर इस डोसे की कीमत ₹30 है. यही वजह है कि काफी संख्या में लोग यहां डोसा खाने के लिए आते हैं. दुकान के संचालक राम दरस जायसवाल ने बताया गया कि वह मऊगंज के रहने वाले हैं लेकिन उनका व्यापार सीधी जिले के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पिछले 12 सालों से संचालित है. उन्होंने बताया कि बेहतर क्वालिटी की वजह से आज उनकी दुकान काफी फेमस है. वह ठेले पर डोसा बनाने का काम करते हैं लेकिन उनकी दुकान कोई फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. वह साफ सफाई काफी ध्यान रखते हैं. डोसे के साथ जो सब्जी देते हैं वो भी काफी बेस्ट क्वालिटी की देते हैं और मात्र ₹30 में डोसा लोगों को उपलब्ध कराते हैं. साथ में टमाटर की चटनी और नारियल मूंगफली की चटनी देते हैं. यही वजह है कि काफी संख्या में लोग वहां पर खाने के लिए आते हैं. अलग होती है मसाले की क्वालिटी उन्होंने बताया कि 12 साल से सामान रेट में वह निरंतर लोगों को डोसा उपलब्ध करा रहे हैं. वह हर दिन 5 से ₹6000 की कमाई भी कर लेते हैं. यही वजह है की सीधी जिले के अलग-अलग कोने से लोग उनके पास आते हैं और डोसा खाते हैं. Advertisementराम दरस जायसवाल के द्वारा बताया गया कि उनके मसाले की क्वालिटी अलग रहती है. क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं करते. ग्राहकों के सेहत का ख्याल रखते हैं. शुद्ध तेल का इस्तेमाल करते हैं. बचे हुए प्रोडक्ट का उपयोग दूसरे दिन नहीं करते ताकि लोगों को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो. उनकी दुकान पर लोगों की लंबी कतार लगती है. डोसा खाने के लिए लोग इंतजार करते हैं और उन्हें काफी ऑर्डर भी मिलते हैंAbout the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sidhi,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 17:34 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

