राष्ट्रवाणी: प्राइवेट कर्मचारी भी हर महीने पेंशन की तरह निकाल पाएंगे पैसा, EPFO का फैसलाEPFO New Rule: प्राइवेट कर्मचारी भी हर महीने पेंशन की तरह निकाल पाएंगे पैसा, EPFO का फैसलाWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:32 ISTईपीएफओ ने पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मीटिंग में तय हुआ कि ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स रिटायरमेंट के बाद पेंशन की तरह हर महीने पैसा निकाल पाएंगे. यानी अब यह अनिवार्यता खत्म हो गई कि आपको पूरा पैसा निकालना ही होगा.ईपीएफओ ने पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है.EPFO New Rule: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ ने बड़ी राहत दी है. रिटायरमेंट के बाद पीएफ का पैसा निकालने का तरीका अब बदलने जा रहा है. अब पूरा का पूरा पैसा एक साथ निकालना जरूरी नहीं होगा. आप चाहें तो पेंशन की तरह हर महीने पेंशन की तरह निकाल पाएंगे. ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने गुरुवार को सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान को मंजूरी दे दी. सबसे पहले समझिए कि सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान होता क्या है, जिसे ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने मंजूरी दी. सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान यानी एसडब्ल्यूपी (SWP) ऐसी सुविधा है जो कर्मचारी को किस्तों में पैसे निकालने की अनुमति देती है. अब तक नौकरी से रिटायर होने के बाद पैसा पूरा निकालना होता था. सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक- अब नौकरी से रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को अपना पूरा पीएफ पैसा एक साथ निकालने की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय वो अपनी जरूरत के हिसाब से इसे किस्तों में निकाल सकेंगे. यानी आप चाहें तो इसे हर महीने निकाल सकते हैं, हर छह महीने में निकाल सकते हैं या फिर हर साल निकाल सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि रिटायरमेंट के बाद जिन्हें रोजाना खर्चों के लिए पैसों की जरूरत होती है, वे अपने पीएफ खाते से समय-समय पर एक निश्चित रकम ले सकते हैं. Advertisementबचे हुए पैसे पर मिलता रहेगा ब्याज इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अपना पूरा पीएफ एक साथ निकालने की मजबूरी नहीं होगी. आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से जितना पैसा निकालेंगे, उसके बाद बाकी बची रकम ईपीएफ खाते में ही जमा रहेगी. अच्छी बात यह है कि खाते में पड़े उस बचे हुए पैसे पर पहले की तरह ब्याज भी मिलता रहेगा. जब चाहें बदलें या बंद करें प्लान इस सुविधा में खाताधारकों को अपनी सहूलियत के हिसाब से बदलाव करने की पूरी आज़ादी मिलेगी. अगर आगे चलकर आपको किस्तों में पैसे की ज़रूरत न हो, तो आप कभी भी इस प्लान को बंद कर सकते हैं. इसके अलावा, आप चाहें तो मूल रकम को सुरक्षित रखकर सिर्फ ब्याज का पैसा निकालने का विकल्प भी चुन सकते हैं. यानी पैसा कब और कितना निकालना है, इसका पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहेगा.About the AuthorDeputy News Editorज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 17:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

