राष्ट्रवाणी: कोई कुदाल दे तो मथुरा से खोदकर विवादित स्थल को हटा देंगे: मयंकेश्वर सिंहयूपी चुनाव: कोई कुदाल दे तो मथुरा से खोदकर उस विवादित स्थल को हटा देंगे: यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंहWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:22 ISTUP Elections: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और तिलोई (अमेठी) से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में बीजेपी के मंथन शिविर के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी मस्जिद को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने इस स्थल को ‘विवादित’ बताते हुए कहा कि किसी भी सच्चे सनातनी की तरह उनके मन में भी यह विचार आता है कि यदि हाथ में कुदाल मिल जाए, तो वे इस स्थल को खोदकर हटा दें. जानकारी के यहां बता दूं कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.अमेठी जिले की तिलोई सीट से विधायक हैं मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह.उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा में बीजेपी के मंथन शिविर में हिस्सा लेने के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे मस्जिद को विवादित स्थल कहकर संबोधित किया है. साथ ही मंत्री ने यह भी कहा है कि अगर उनके हाथ में कोई एक कुदाल दे दे तो वह उस विवादित स्थल को खोदकर वहां से हटा देंगे. अमेठी जिले की तिलोई सीट से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह भी दावा किया कि सनातनी की जो भी इच्छा होगी वही बीजेपी और उनका एजेंडा रहा है और आगे भी रहेगा. कहा कि निश्चित तौर अगर कोई सच्चा सनातनी है, अगर उसके आप दिल से पूछिएगा, तो उस विवादित स्थल को देखने के बाद बिलकुल ये इच्छा करती है कि कोई कुदाल दे दे हाथ में, तो इस विवादित स्थल को खोदकर यहां से हटा दें. वही एक विचार मन में आया. मैं भी एक सामान्य व्यक्ति हूं, मेरे अंदर भी कोई सुर ख्वाब के पर नहीं लगे हैं तो कुदाल चला देनी बात मन में आना चाहिए. अमेठी जिले की तिलोई से विधायक ने कहा कि आज नहीं तो कल वहां भगवान श्रीकृष्ण का एक भव्य विशाल मंदिर बनकर खड़ा होगा. बहुत जल्द आप देखेंगे कि विश्व में जो 120 करोड़ सनातनी हैं उनके मन की अभिलाषा पूर्ण होगी.
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

