राष्ट्रवाणी: भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली, दो बहनों का नेटवर्क बेनकाबभोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली, दो बहनों का नेटवर्क बेनकाब, इस खतरनाक तरीके से करती थी संचालनWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:18 ISTMP Crime News: भोपाल में न्यूज़ के नाम अवैध वसूली का मामला सामने आया है. दो बहनों ने मिलकर 3 साल में 4 करोड़ रुपए का लेनदेन किया है. इनके द्वारा फर्जी कॉल सेंटर भी संचालित किया जाता था और मीडिया से जुड़ा बताकर सरपंच या सचिव से विज्ञापन के नाम पर पैसे मांगती थी.भोपाल में खबर के नाम पर अवैध वसूलीभोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अखबार और न्यूज की आड़ में अवैध वसूली का करने का मामले सामने आया है. दो बहनों से द्वारा पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. इस नेटवर्क ने न्यूज के नाम पर 3 साल में 4 करोड़ की वसूली की. नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में मोनिका सूर्यवंशी और उसकी बहन का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनें भोपाल में तीन फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों के बैंक खातों में पिछले तीन साल में करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है. आरोप है इनके जरिए 8 राज्यों के करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को निशाना बनाया गया है. फर्जी कॉल सेंटर से करीब 35 लड़कियों की टीम मीडिया संस्थान से जुड़ा बताकर पंचायत प्रतिनिधियों को फोन कर विज्ञापन प्रकाशित कराने के नाम पर पैसों की मांग करती थी. रकम देने से इनकार करने पर संबंधित सरपंच या सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जाती थी. छापेमारी में मिली समाग्री मीडिया के नाम पर इस कथित अवैध वसूली का खुलासा नागरपुर क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान हुआ. इस मामले में पुलिस ने भोपाल के हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर में छापेमारी की. इस कार्रवाई में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से 2 लैपटॉप, 54 मोबाइल फोन और प्रिंटर जब्त किए हैं. इसके साथ ही पुलिस को 618 रजिस्टर भी मिले हैं जिनमें सरपंचों और पंचायत सचिवों के मोबाइल फोन नंबर हैं. Advertisementपुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार के 21 नवंबर तक रिमांड पर लिया है. फिलहाल पुलिस बैंक खातों में हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन, कॉल सेंटर के नेटवर्क और दूसरे राज्यों में संपर्क की जांच कर रही है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 17:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

