राष्ट्रवाणी: ऋषिकेश में इगास पर दिखेगा उत्तराखंड की परंपराओं का अनोखा रंगIgas Bagwal: भैलो, जागर और पहाड़ी पकवान…ऋषिकेश में इगास पर दिखेगा उत्तराखंड की परंपराओं का अनोखा रंगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:16 ISTRishikesh News: उत्तराखंड की पहाड़ों वाली दिवाली यानी इगास पर्व इस बार ऋषिकेश में बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा. 20 नवंबर को आईडीपीएल ग्राउंड में शाम 4 बजे से भव्य आयोजन होगा, जहां पद्मश्री प्रीतम भरतवाण अपनी टीम के साथ जागर, लोकगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे. इतना ही नहीं, यहां लोगों को भैलो खेलने, पहाड़ी लोकनृत्य देखने और स्वाले, भड्डू की दाल, तिल की चटनी जैसे पारंपरिक पहाड़ी पकवानों का स्वाद चखने का मौका भी मिलेगा. ऋषिकेश: उत्तराखंड में दिवाली का त्योहार सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि अपनी लोक परंपराओं के साथ भी मनाया जाता है. यहां दिवाली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाने की परंपरा है. इस दिन लोग घरों में दीये जलाते हैं, भैलो खेलते हैं और ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकगीतों के साथ खुशियां मनाते हैं. अब इस त्योहार की रौनक ऋषिकेश में भी देखने को मिलेगी. इस बार यहां इगास पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, जहां लोगों को पहाड़ की संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी. उत्तराखंड में इगास को पहाड़ की दिवाली या बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है. यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है, जो दिवाली के करीब 11 दिन बाद आती है. मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर पहाड़ों तक देर से पहुंची थी. इसी वजह से यहां के लोगों ने 11 दिन बाद दिवाली मनाई. इस दिन घरों में दीये जलाए जाते हैं, पशुधन की पूजा की जाती है और पारंपरिक तरीके से भैलो खेला जाता है. लोग ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकगीत गाते हैं और नाचते हैं. इस साल इगास का त्योहार 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. ऋषिकेश में आईडीपीएल ग्राउंड पर होगा आयोजन महापौर अनीता ममगाई ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस बार ऋषिकेश में इगास पर्व पहले से ज्यादा भव्य तरीके से मनाया जाएगा. पहले यह कार्यक्रम वार्ड और ग्राम सभा स्तर पर आयोजित होता था, लेकिन इस बार इसे पूरे विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. 20 नवंबर 2026 को आईडीपीएल ग्राउंड में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कार्यक्रम होगा. इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं से जोड़ना है. साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच देना भी है. Advertisement पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति होगी खास इगास के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण अपनी पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे. इस दौरान जागर, पवाणे, लोकगीत और पारंपरिक लोकनृत्य देखने को मिलेंगे. इससे लोगों को पहाड़ की लोक संस्कृति को करीब से जानने और देखने का मौका मिलेगा. पहाड़ी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पहाड़ के पारंपरिक खानपान की भी व्यवस्था की जाएगी. यहां आने वाले लोग स्वाले, पकौड़े, तिल की चटनी, भड्डू की दाल, भात और घी जैसे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. इस तरह इगास के मौके पर ऋषिकेश में लोगों को पहाड़ की संस्कृति, संगीत और खानपान तीनों का आनंद मिलेगा.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand First Published :November 19, 2026, 17:16 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

