राष्ट्रवाणी: ‘खास’ लोगों को कर्ज बांटकर डूब गया ये बैंक, 30 लाख लोग हुए ‘कंगाल’Bank News : ‘खास’ लोगों को कर्ज बांटकर डूब गया ये बैंक, 30 लाख लोग हुए ‘कंगाल’, धड़ाधड़ इस्तीफेWritten by:Agency:एजेंसियांLast Updated:November 19, 2026, 17:07 ISTपराग्वे का Ueno Bank सिर्फ इसलिए डूब गया, क्योंकि वह नेताओं की सिफारिश पर लोन बांटता था. 30 लाख से ज्यादा इस बैंक के कस्टमर्स थे, अब सबका पैसा डूब गया. सरकार कह रही कि नुकसान इतना है कि भरपाई करना मुश्किल है. सवाल ये कि बैंक इस हालत तक पहुंचा कैसे?
सेंट्रल बैंक ने रोका क्यों नहीं? Ueno Bank के डूबने की जांच कर रहे अधिकारी जब तत्कालीन राष्ट्रपति की एक प्रॉपटी पर छापेमारी करने पहुंचे तो उन्हें यह तिजोरी मिली. जिस वक्त भारतीय बैंकों की शानदार कमाई के आंकड़े सामने आ रहे थे, ठीक उसी वक्त साउथ अमेरिकी देश पराग्वे में एक बैंक डूब रहा था. इस बैंक का नाम Ueno Bank है. यह पराग्वे के सबसे तेजी से उभरते हुए बैंकों में था. इसका सिस्टम इतना शानदार था कि चंद साल में ही इसने 30 लाख से ज्यादा कस्टमर्स बना लिए थे. हजारों करोड़ रुपये खातों में जमा थे. लेकिन एक दिन पता चला कि यह बैंक अपने ही ग्रुप की कंपनियों को सिर्फ कर्ज बांटता था. सरकार से जुड़े लोग जिन्हें कहते थे, उन्हें अंधाधुंध कर्ज दे रहा था. कर्ज फंसता गया. और नतीजा एक दिन बैंक डूब गया. बैंक के डूबते ही हाहाकार मचा. बैंक के चीफ और कई अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा. यहां तक की राष्ट्रपति की कुर्सी भी चली गई. अब सेंट्रल बैंक के नए चीफ कह रहे कि नुकसान इतना ज्यादा है कि भरपाई नहीं हो सकती. Ueno Bank एक फिनटेक स्टार्टअप जैसे शुरू हुआ. डिजिटल बैंकिंग के जरिए लोगों तक पहुंचा. मोबाइल ऐप के जरिए बैंकिंग सेवाएं देनी शुरू कीं, कैशबैक और दूसरे ऑफर ने इसकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए. यह इतनी तेजी से बढ़ा कि दूसरे बैंक देखते रह गए. प्रमोशन के लिए इसने पराग्वे की फुटबॉल टीम तक को स्पॉन्सर किया. कई फुटबाल स्टेडियम से जुड़ा. आप जानकर हैरान होंगे कि महज चार साल में इसने पराग्वे की 64 लाख की आबादी में 30 लाख कस्टमर बना लिए. लेकिन अंदर से खोखला होता चला गया. बैंक सिर्फ उन्हीं कंपनियों को कर्ज दे रहा था, जिनके उसके मालिकों के साथ संबंध थे. यहीं से संकट की शुरुआत हुई. 30 लाख आम लोगों का पैसा फंसा Advertisementआरोप तो यहां तक है कि बैंक ने कई लोगों को इतना ज्यादा कर्ज दे दिया, जिसकी मंजूरी तक नहीं थी. यह पैसा उन 30 लाख आम लोगों का था, जो बैंक के कस्टमर्स थे. कर्ज लेने वाली कंपनियां कमजोर थीं, तो डूबती चली गईं. नतीजा पैसा नहीं लौटाया और पराग्वे का यह बैंक डूबता चला गया. खास बात, इन कंपनियों के मालिक ऐसे लोग थे, जिनका रिश्ता सियासी था. तत्कालीन राष्ट्रपति के घर मिली तिजोरी कहा जा रहा है कि नेताओं के दबाव में आकर मनमाना लोन बांटे गए. बैंक ने एक और गलती की. उसने बैलेंस शीट में बैंक की असली हालत छिपाई. बैंक के कुछ खर्चों को गलत तरीके से एसेट के रूप में दिखाया. जांच अधिकारी जब तत्कालीन राष्ट्रपति की प्रॉपर्टी पर छापेमारी कर रहे थे, तो उन्हें एक तिजोरी भी मिली. हालांकि इनमें कितने रुपये थे. इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. सेंट्रल बैंक ने क्यों नहीं रोका आमतौर पर किसी बैंक में ऐसी दिक्कत आती है तो सेंट्रल बैंक गर्दन पकड़ लेता है. लेकिन पराग्वे के सेंट्रल बैंक ने कोई एक्शन नहीं लिया. यहां तक कि बैंक को बचाने की कोशिशों में सेंट्रल बैंक के अफसर लगे रहे. जो एक्शन लेना चाहते थे, उन अफसरों को रोका गया. रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन अफसरों को आदेश तत्कालीन राष्ट्रपति सैंटियागो पेना और सेंट्रल बैंक के चीफ कार्लोस कार्वालो की ओर से आते थे. आम लोगों के साथ सरकार का भी पैसा फंसा बवाल मचा तो राष्ट्रपति सैंटियागो पेना और सेंट्रल बैंक चीफ कार्लोस कार्वालो को इस्तीफा देना पड़ गया. पेना पर ये भी आरोप है कि उन्होंने खुद का समर होम बनाने के लिए बैंक से 5.80 लाख डॉलर लोन लिया. Ueno Bank के डूबने का असर इसलिए भी बड़ा है क्योंकि इसमें सिर्फ आम लोगों की जमा पूंजी नहीं फंसी थी. सरकारी संस्थाओं का पैसा भी बैंक में जमा था.बैंक में करीब 80 करोड़ डॉलर से ज्यादा का सार्वजनिक धन जमा था. इसमें राज्य के पेंशन और हेल्थ फंड का पैसा भी शामिल था. नए सेंट्रल बैंक चीफ के मुताबिक, पांच दिन से भी कम समय में करीब 18.12 लाख लोगों के खाते दूसरे बैंकों में ट्रांसफर किए गए. बैंक की जमा राशि के भुगतान के लिए डिपॉजिट गारंटी फंड का इस्तेमाल भी करना पड़ा. सेंट्रल बैंक चीफ ने कहा कि बैंक के डूबने से 1 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. बैंक से जुड़े कुछ बॉन्ड विदेश में जारी किए गए थे. सेंट्रल बैंक प्रमुख के मुताबिक, इन बॉन्ड को घरेलू कानून के तहत मिलने वाली सुरक्षा हासिल नहीं है. इस वजह से इनकी वसूली मुश्किल हो सकती है. क्या बैंक की संपत्ति बेचकर पूरा पैसा वापस मिल सकता है?
इस सवाल के जवाब में सेंट्रल बैंक के चीफ ने कहा, अभी तक बैंक से जुड़ी 1 अरब डॉलर से ज्यादा की ऐसी संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है. पहले करीब 60 करोड़ डॉलर की संपत्तियों की पहचान की बात कही गई थी. अब यह आंकड़ा बढ़कर 1 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है.About the AuthorDeputy News Editorज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …First Published :November 19, 2026, 17:00 ISTऔर पढ़ें

