राष्ट्रवाणी: भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 में 400 विकेट पूरे करके नया इतिहास लिख दिया है. वह टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. चहल इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बीते बुधवार (18 नवंबर) तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की. मैच से पहले चहल को 400 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार थी. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर फेंके, जिसमें 16 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. अब उनके नाम 402 विकेट हो गए हैं. इस लिस्ट में भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 366 टी20 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. Milestone Unlocked 🔓 Yuzvendra Chahal becomes the first Indian to take 400 T20 wickets. He achieved the feat during his impressive spell of 3/16 to help Haryana beat Tamil Nadu by seven wickets in Indore 👏 #SMAT | @mflone_ | @yuzi_chahal | @haryanacricket वहीं टी20 फॉर्मेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम पर दर्ज है. राशिद अब तक अपने करियर में 743 टी20 विकेट चटका चुके हैं. चहल ने अब तक 346 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 340 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23.68 की औसत से 402 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 6/25 का रहा. उनकी इकॉनमी 7.77 की रही. बाकी 46 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 81 रन निकले, जिसमें हाई स्कोर 10 रन का रहा. गौर करने वाली बात यह है कि चहल को लंबे वक्त से टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) खेलते हैं. उन्हें टीम इंडिया के लिए पिछला मैच खेले हुए करीब 3 साल गुजर चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 36 साल के चहल को दोबारा टीम इंडिया में जगह मिल सकती है या नहीं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- Shenzhen Historic Trilateral Summit: Xi Jinping, Vladimir Putin और Donald Trump ने मिलकर रचा नया वैश्विक कूटनीतिक अध्याय – राष्ट्रवाणी
- ICJ Verdict on Rohingya Genocide: म्यांमार को रोहिंग्या नरसंहार का दोषी ठहराया गया, मुआवजे का आदेश – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के साथ दिखा परमाणु ब्रीफकेस ‘चेगेट’, जानें क्या है इसकी ताकत और अमेरिकी ‘फुटबॉल’ से अंतर – राष्ट्रवाणी
- युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज – राष्ट्रवाणी
- खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी

