राष्ट्रवाणी: सैमसंग Galaxy S27 प्रो अगले साल लॉन्च होगा और यह Geekbench पर 2nm Exynos 2700 चिपसेट व 12GB रैम के साथ स्पॉट हुआ है। इसके सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर के साथ 200MP कैमरे और Android 17 की जानकारी भी सामने आई है। सैमसंग Galaxy S27 प्रो की Geekbench पर एंट्री Exynos 2700 और 12GB रैम के साथ Geekbench पर Exynos 2700 चिपसेट के साथ स्पॉट हुआ फोन।
12GB रैम और लेटेस्ट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। 200MP प्राइमरी कैमरा और Xclipse 970 GPU की पुष्टि। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
सैमसंग Galaxy S27 प्रो स्मार्टफोन अगले साल ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। यह सैमसंग की Galaxy S सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसके साथ कंपनी स्टेंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च करेगी। अपकमिंग Galaxy S27 प्रो के लॉन्च से पहले काफी इन्फॉर्मेंशन ऑनलाइन सामने आ चुकी है।
सैमसंग के इस फोन के लॉन्च में भले अभी दो से तीन महीने का वक्त है, लेकिन इसके इंडियन वेरिएंट को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान फोन के चिपसेट और परफॉर्मेंस से जुड़ी दूसरी जानकारी सामने आ गई हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर डिटेल्स शेयर की है।
सैमसंग का यह फोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर SM-S957B के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर का दावा है कि यह मॉडल नंबर सैमसंग Galaxy S27 प्रो स्मार्टफोन का इंडियन वर्जन हो सकता है। यह फोन सैमसंग S5E9975 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, जो सैमसंग का deca-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है।
यह 2nm प्रोसेसस पर प्रोसेसर है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। सैमसंग Galaxy S27 प्रो स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके चार क्लस्टर 1 कोर की स्पीड 2.88GHz, एक कल्सटर 2 कोर की स्पीड 3.36GHz, चार परफॉर्मेंस कोर की स्पीड 3.74GHz,और प्राइम कोर की स्पीड 4.24GHz तक है।
यह फोन 10.60GB की रैम के साथ लिस्ट है, जो 12GB मार्केटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित One UI 9 पर रन करता है। Geekbench के सिंगल कोर परफॉर्मेंस टेस्ट की बात करें तो सैमसंग Galaxy S27 प्रो ने सिंगल कोर टेस्ट में 3,061 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 10,967 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
टिपस्टर ने यह भी बताया है कि फोन में ग्राफिक्स के लिए Xclipse 970 GPU दिया गया है। सैमसंग Galaxy S27 प्रो के बारे में बताया जा रहा है कि इस पोन में हॉरिजेंटल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
इस फोन में 200-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग S5KHP6 सेंसर 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा कैमरा मिल सकता है। इसके साथ फोन में सैमसंग S5K3LD टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा।

