राष्ट्रवाणी: World Heritage Week 2026: अगर आप ऐतिहासिक इमारतें देखने का शौक रखते हैं, तो आज घूमने का अच्छा मौका है. विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर 19 नवंबर को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI के संरक्षण वाले स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है. यानी आप कई मशहूर किलों, महलों और ऐतिहासिक जगहों को बिना एंट्री टिकट खरीदे देख सकते हैं. इस सुविधा का फायदा भारतीय और विदेशी, दोनों तरह के पर्यटक उठा सकते हैं. आज देशभर के ASI संरक्षित स्मारकों में प्रवेश शुल्क माफ किया गया है. इनमें कई ऐसी जगहें भी शामिल हैं, जहां घूमने के लिए आम दिनों में टिकट खरीदना पड़ता है. उत्तर प्रदेश में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारक देखे जा सकते हैं. वहीं दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और पुराना किला जैसे ऐतिहासिक स्थल इस सुविधा में शामिल हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में सांची स्तूप, खजुराहो के मंदिर और भीमबेटका की गुफाएं, महाराष्ट्र में अजंता और एलोरा की गुफाएं और ओडिशा में कोणार्क का सूर्य मंदिर जैसे स्मारक भी ASI के संरक्षण में हैं. आज ताजमहल देखने जाने वालों को आम दिनों की तरह प्रवेश टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ताजमहल का हर हिस्सा पूरी तरह मुफ्त है. परिसर में घूमने और मुख्य इमारत देखने के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन मुख्य मकबरे यानी उस हिस्से में जाने के लिए जहां शाहजहां और मुमताज की कब्रें हैं, अलग से 200 रुपये का टिकट लेना होगा. यह नियम आज भी लागू रहेगा. इसलिए अगर आप ताजमहल के अंदर मुख्य मकबरे तक जाना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग टिकट का खर्च ध्यान में रखें. विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को देश की ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना है. पर मुफ्त प्रवेश की सुविधा पूरे सप्ताह के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 19 नवंबर के लिए रखी गई है. यानी 20 नवंबर से स्मारकों पर सामान्य टिकट व्यवस्था लागू हो जाएगी. एक बात और ध्यान रखें कि यह छूट केवल ASI के संरक्षण वाले स्मारकों पर है. राज्य सरकारों के अधीन आने वाले पर्यटन स्थल, निजी संग्रहालय, नेशनल पार्क और मनोरंजन पार्क इसमें शामिल नहीं हैं. इसलिए कहीं घूमने जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि उस जगह की देखरेख ASI करता है या नहीं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल…. – राष्ट्रवाणी
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त…—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे – राष्ट्रवाणी
- बुआ की संपत्ति पर हक के लिए गोद लेने का दावा, कोर्ट ने कहा- रिकार्ड में नाम से मालिकाना हक नहीं मिलता – राष्ट्रवाणी

