राष्ट्रवाणी: दिल्ली के शिव विहार में सोफे में लगी आग ने एक बार फिर घरों में इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 11 साल का एक बच्चा सोफे पर सो रहा था, तभी बिजली के सॉकेट से निकली चिंगारी से सोफे में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चे के माता-पिता उसे बचा नहीं सके. इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद यह सवाल जरूरी हो गया है कि क्या घर में रखे सोफे को आग पकड़ने से बचाने के लिए कोई खास ट्रीटमेंट कराया जा सकता है?
क्या सोफे को फायरप्रूफ बनवा सकते हैं? इस पर कितना खर्च आता है और क्या केवल केमिकल स्प्रे कराने से सोफा सुरक्षित हो जाता है? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सोफे को पूरी तरह फायरप्रूफ बनाना संभव नहीं है. हालांकि, उसे फायर रिटार्डेंट यानी आग पकड़ने और फैलने की रफ्तार कम करने वाला जरूर बनाया जा सकता है. इसके लिए खास तरह के कपड़े, फोम और केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है. इनका मकसद होता है कि सोफे के संपर्क में चिंगारी या आग आने पर वह सामान्य सोफे की तुलना में देर से आग पकड़े. इससे आग फैलने की रफ्तार कम हो सकती है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि फायर रिटार्डेंट का मतलब आग से पूरी सुरक्षा नहीं है. अगर आग का संपर्क लंबे समय तक बना रहता है तो ऐसा सोफा भी जल सकता है. सोफे को आग से बचाने के लिए ये हैं 3 तरीके सोफे को आग से बचाने के लिए सबसे पहले जिस विकल्प की बात होती है, वह है फायर रिटार्डेंट स्प्रे. इसमें खास तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सोफे के कपड़े पर लगाया जाता है. इसका मकसद कपड़े की आग पकड़ने की क्षमता को कम करना है. हालांकि, हर तरह का स्प्रे हर कपड़े के लिए सही नहीं होता. स्प्रे का असर इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसे किस तरह लगाया गया है और उसके बाद कपड़े की टेस्टिंग हुई है या नहीं. सोफे में इस्तेमाल होने वाला फोम आग तेजी से फैलने की वजह बन सकता है. शिव विहार की घटना में भी पुलिस ने फोम की वजह से आग तेजी से फैलने की बात कही है. ऐसे में सोफे का फोम बदलवाकर फायर रिटार्डेंट यानी FR फोम लगवाया जा सकता है. यह सामान्य फोम की तुलना में आग के संपर्क में आने पर बेहतर प्रतिरोध देने के लिए बनाया जाता है. अगर आपके सोफे का कपड़ा पुराना हो गया है या आप उसे पूरी तरह सुरक्षित बनवाना चाहते हैं तो सामान्य कपड़े की जगह फायर रिटार्डेंट फैब्रिक लगवाने का ऑप्शन भी होता है. ऐसे कपड़ों को इस तरह तैयार किया जाता है कि वे आग के संपर्क में आने पर सामान्य फैब्रिक की तुलना में बेहतर प्रतिरोध दिखाएं. सोफे की री-अपहोल्स्ट्री यानी पुराने कपड़े को हटाकर नया कपड़ा लगाने के दौरान इसके अंदर फायर रिटार्डेंट बैरियर भी लगवाया जा सकता है. सोफे को फायर रिटार्डेंट बनवाने में कितना खर्च?
सोफे के लिए कौन-सा फायर सेफ्टी मानक जरूरी? भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने फायर रेसिस्टेंट अपहोल्स्ट्री फैब्रिक के लिए IS 15768 मानक जारी किया है. इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर इस्तेमाल होने वाले सोफा, कुर्सी और दूसरे अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर की आग के प्रति प्रतिरोध क्षमता की जांच की जाती है. BIS के IS 12467 के भाग-1 और भाग-2 में अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर की आग पकड़ने की क्षमता जांचने के तरीके दिए गए हैं. इनमें सुलगती सिगरेट और माचिस की लौ जैसे आग के सोर्सेज के प्रभाव का टेस्ट शामिल है. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक जगहों के फर्नीचर के लिए फायर रेसिस्टेंट फैब्रिक से जुड़े नियम अनिवार्य किए हैं. ये नियम ऑफिस, मॉल, अस्पताल, एयरपोर्ट, रेस्तरां, स्कूल और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर इस्तेमाल होने वाले फर्नीचर पर लागू होते हैं. घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान्य सोफे पर यही अनिवार्यता लागू नहीं है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

