राष्ट्रवाणी: घर में रखी सेव या नमकीन कुछ ही दिनों में नरम पड़ जाती है? कई बार पैकेट खोलने के बाद उसमें हवा और नमी पहुंच जाती है, जिससे उसका स्वाद और कुरकुरापन दोनों कम होने लगते हैं. खासकर बारिश और उमस वाले मौसम में यह परेशानी ज्यादा होती है. लेकिन अगर सेव को सही तरीके से रखा जाए, तो लंबे समय तक उसका स्वाद और कुरकुरापन बनाए रखा जा सकता है. इसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप घर पर सेव या दूसरी नमकीन बना रहे हैं, तो उसे तलने के तुरंत बाद डिब्बे में भरने की गलती न करें. गर्म सेव को बंद डिब्बे में रखने से उसके अंदर भाप जमा होती है. यही भाप धीरे-धीरे नमी में बदल जाती है और सेव नरम पड़ने लगती है. इसलिए तलने के बाद सेव को एक साफ और सूखी प्लेट या बड़ी थाली में फैलाकर अच्छी तरह ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि उसमें बिल्कुल भी गर्माहट न बची हो. इसके बाद ही उसे किसी एयरटाइट डिब्बे या पैकिंग में रखें. इस छोटी सी सावधानी से सेव लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है. सेव को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा डिब्बा चुनें जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद होता हो. कांच, स्टील या अच्छी क्वालिटी के फूड-ग्रेड प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे इस्तेमाल करें. अगर सेव ज्यादा मात्रा में है, तो उसे एक ही बड़े पैकेट में रखने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पैक करें. इससे हर बार पूरी सेव को हवा नहीं लगेगी. पैकेट खोलने के बाद उसे ठीक से बंद करना भी जरूरी है. अगर डिब्बे का ढक्कन ढीला है या उसमें हवा जाने की जगह है, तो नमी अंदर पहुंच सकती है. इसलिए पैक करने से पहले डिब्बे की सील जरूर चेक कर लें. सेव को ऐसी जगह रखें जहां पानी, भाप या ज्यादा गर्मी न पहुंचती हो. गैस चूल्हे, सिंक और खिड़की के पास डिब्बा रखने से बचें, क्योंकि वहां नमी और गर्मी ज्यादा होती है. सेव निकालते समय हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. गीले हाथों से सेव निकालने पर भी उसमें नमी पहुंचती है. इसके अलावा, डिब्बे में पहले से बची पुरानी सेव के साथ नई सेव मिलाने से बचें, खासकर जब पुरानी सेव में नमी या खराब गंध आ रही हो. समय-समय पर सेव की खुशबू और स्वाद भी जांचते रहें. अगर उसमें फफूंदी, अजीब गंध या खराब स्वाद लगे, तो उसे न खाएं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

