राष्ट्रवाणी: जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बैंक लेनदेन और पैसों के हस्तांतरण की पड़ताल में पता चला कि ठगी की रकम में से करीब 80 हजार रुपये ‘अंकिता एंटरप्राइजेज’ के नाम से संचालित बैंक खाते में भेजे गए थे. इसके बाद बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल फुटप्रिंट, आईपी लॉग, दूरसंचार रिकॉर्ड और लोकेशन संबंधी जानकारियों का विश्लेषण किया गया. इसी आधार पर पुलिस को उन लोगों के बारे में सुराग मिले, जो इन बैंक खातों का संचालन कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य कमीशन के बदले बैंक खाते खुलवाते थे और उनसे संबंधित डेबिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक तथा अन्य बैंकिंग दस्तावेज जुटाकर दूसरे सदस्यों तक पहुंचाते थे. इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम प्राप्त करने और उसे आगे अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था. ऐसे खातों को आमतौर पर ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है. जांच में भग सिंह की भूमिका बैंक खाते खुलवाने, बैंकिंग किट एकत्र करने और उन्हें गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने में सामने आई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग माध्यमों से इन बैंकिंग किट की आपूर्ति करता था. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के देशी भुड़िया गांव का रहने वाला भग सिंह फिलहाल दिल्ली के बापरोला स्थित जय विहार में रह रहा था. पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा पूरे वित्तीय लेनदेन का पता लगाने में जुटी है. मामले में आगे की जांच जारी है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- डोनाल्ड ट्रंप ने की एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी की वकालत, जानें क्या है पूरा विवाद – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

