राष्ट्रवाणी: अकेले संसद ही नहीं बल्कि राज्य विधानसभाओं में भी नॉन्स नेताओं की संख्या बढ़ रही है. सेंटर फॉर फ्रीथॉट इक्वालिटी के मुताबिक, अमेरिका के कम से कम 38 राज्यों की विधानसभाओं में ऐसे 100 से ज्यादा ऐसे नेता चुने गए हैं जो खुले तौर पर खुद को नॉन्स बताते हैं. इस बार जॉर्जिया, इडाहो, इलिनोइस, ओहियो और वेस्ट वर्जीनिया की विधानसभाओं में पहली बार ऐसे लोग पहुंचेंगे. टेक्सास में भी डेमोक्रेट जॉन रोसेंथल ने राज्य के रेलरोड कमीशन का चुनाव जीता है. यह आयोग राज्य के तेल और गैस उद्योग की निगरानी करता है. रोसेंथल खुद को गैर धार्मिक पहचान वाला बताते रहे हैं. अमेरिकी संविधान के मुताबिक किसी भी पद पर नियुक्त के लिए धार्मिक पहचान अनिवार्य शर्त नहीं है. इसके बावजूद अमेरिका की राजनीति में धार्मिक आस्था का प्रभाव हमेशा से रहा है. खासतौर से चुनाव प्रचार के दौरान नेता अक्सर अपने धार्मिक विश्वासतों और चर्च से जुड़े अनुभवों का जिक्र करते हैं. हालांकि अब परंपरा बदल रही है. 2018 में स्थापित कांग्रेसनल फ्रीथॉट कॉकस में इस समय 37 सदस्य हैं. इसमें आस्तिक और नास्तिक दोनों तरह के सांसद शामिल हैं. यह समूह चर्च और राज्य के अलगाव तथा विज्ञान आधारित नीतियों को बढ़ावा देने की पैरवी करता है. नॉन-पार्टीजन पब्लिक रिलिजन रिसर्च इंस्टीट्यूट (PRRI) के अध्यक्ष और संस्थापक रॉबर्ट पी. जोन्स के हवाले से एक्सियोस ने लिखा है कि नॉन्स मतदाताओं को धर्म विरोधी वोट बैंक समझना गलत होगा. उनके मुताबिक, कई अमेरिकी ऐसे हैं जो धार्मिक माहौल में पले-बढ़े लेकिन बाद में सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर असहमति के कारण चर्च से दूर हो गए. जोन्स का कहना है कि ऐसे लोगों का राजनीतिक विरोध धर्म से ज्यादा व्हाइट क्रिश्चियन नेशनलिज्म जैसी विचारधाराओं पर केंद्रित हो सकता है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- दंतेवाड़ा: कभी 147 मंदिरों का नगर था दंतेवाड़ा का बारसूर, धर्म इतिहास और प्रकृति का संगम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- कोंडागांव: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, बचकर भागी तो युवक ने खुद को लगा ली फांसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में मां पर कड़ा से हमला देख बेटा हुआ आगबबूला, टांगी से मामा की कर दी हत्या – राष्ट्रवाणी
- मां के हाथ के खाने से बिरयानी तक, जानें सलमान की फेवरेट डिश – राष्ट्रवाणी

