राष्ट्रवाणी: ‘ऑपरेशन रक्षक’ में घायल लेफ्टिनेंट देवी सिंह को 24 साल बाद मिला इंसाफ’ऑपरेशन रक्षक’ में घायल लेफ्टिनेंट देवी सिंह को 24 साल बाद मिला इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया AFT का आदेशReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:47 ISTSupreme Court News: सैन्य अभियानों के दौरान जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के हक में सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि युद्ध चोट पेंशन यानी बैटल इंजरी पेंशन पाने के लिए यह कतई जरूरी नहीं है कि सैनिक दुश्मन की गोली से ही घायल हुआ हो.अपनी ही बंदूक से गोली लगी तो भी मिलेगी जवान को बैटल इंजरी पेंशन. (फाइल फोटो)Battle Injury Pension: सैन्य अभियान के दौरान अपनी ही बंदूक से गलती से गोली लगने पर घायल होने वाले जवानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि युद्ध चोट पेंशन (बैटल इंजरी पेंशन) पाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि सैनिक दुश्मन की गोली से ही घायल हुआ हो. अपनी ही सेना के दूसरे जवानों की गोलीबारी में घायल होने पर भी सैनिक इस पेंशन का हकदार होगा. सुप्रीम कोर्ट ने 21 नवंबर को आदेश में कहा कि सैन्य अभियान के दौरान बंदूक से गलती से गोली चल जाना, ट्रिगर फंसना या हथियार में तकनीकी खराबी के कारण चोट लगना खुद को जानबूझकर घायल करने की श्रेणी में नहीं आता. ऐसी परिस्थितियों में घायल जवान को युद्ध चोट पेंशन के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता. यह फैसला सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट देवी सिंह की याचिका पर आया है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (AFT) के आदेश को रद्द कर दिया. देवी सिंह अगस्त 2002 में जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन रक्षक’ और ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के दौरान घायल हुए थे. सैन्य अभियान के दौरान उनकी अपनी ही बंदूक से गलती से गोली चल गई थी. इस घटना में वह 40 प्रतिशत दिव्यांग हो गए थे. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनके युद्ध चोट पेंशन के दावे को राहत मिली है. About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 13:47 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

