राष्ट्रवाणी: टूट चुके रिश्ते क्या फिर से बना सकते हैं खूबसूरत? प्यार और भरोसा वापस पाने टूट चुके रिश्ते क्या फिर से बन सकते हैं खूबसूरत? प्यार और भरोसा वापस पाने के लिए अपनायें 10 प्रैक्टिकल तरीकेWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 13:55 ISTRebuild Love And Trust : खामोशी, गलतफहमियों और भावनात्मक थकान के बीच कई बार प्यार दब जाता है, लेकिन रिश्ता कमजोर पड़ने का मतलब हमेशा खत्म होना नहीं होता. जानें रिश्ते में दूरी आने के शुरुआती संकेत और प्यार, समझ व भरोसा वापस पाने के 10 आसान और व्यावहारिक तरीके, जो आपके रिश्ते को फिर से नई शुरुआत दे सकते हैं.ख़बरें फटाफटरिश्ता सुधारने का मतलब कोई जादू की छड़ी घुमाना या किताबी बातें दोहराना नहीं है.(Image : Canva)How To Fix A Broken Relationship : प्यार हमेशा खत्म नहीं होता, कई बार बस खामोशी, गलतफहमियों और थकान के नीचे दब जाता है. जब रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं, तो लगता है कि सब कुछ बिखर गया है. लेकिन रिश्ता टूटने जैसा लगना हमेशा रिश्ते के खत्म होने का मतलब नहीं होता. अगर दिल में अभी भी परवाह बाकी है, तो टूटे या कमजोर पड़े रिश्ते को फिर से संवारा जा सकता है. रिश्ता सुधारने का मतलब कोई जादू की छड़ी घुमाना या किताबी बातें दोहराना नहीं है. इसका सीधा मतलब है फिर से जुड़ना, एक-दूसरे की बात को बिना जज किए सुनना और वहां खड़े रहना जहां चीजें थोड़ी उलझी हुई हैं. रिश्ता सुधारने का मतलब कोई जादू की छड़ी घुमाना या किताबी बातें दोहराना नहीं है.(Image : Canva) दरअसल, हर रिश्ता अलग होता है और हर किसी के प्यार जताने का तरीका भी अलग होता है. जब दोनों लोग अपनी गलती मानने और वहीं से नई शुरुआत करने को तैयार होते हैं, जहां वे आज खड़े हैं, तभी असली बदलाव आता है. “रिश्ते हमेशा बड़े धमाकों से नहीं टूटते; कई बार वे रोज़मर्रा की छोटी-छोटी उपेक्षा, अनकही बातों और एक-दूसरे से मुंह मोड़ लेने की आदतों से धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ते जाते हैं.” — डॉ. जॉन गॉटमैन (Dr. John Gottman) कब समझें कि रिश्ता मुश्किल दौर में है?
के मुताबिक, किसी भी चीज को ठीक करने से पहले यह समझना जरूरी है कि दिक्कत कहां है. हमेशा बड़े झगड़े ही रिश्ता खराब नहीं करते, कई बार छोटी-छोटी अनकही बातें अंदर ही अंदर जमा होकर दूरी बढ़ा देती हैं. 1.बातचीत में तनाव: बात करने में पहले जैसी सहजता नहीं रहती, बल्कि ऐसा लगता है जैसे कांटों पर चल रहे हों या किसी अनजान से बात कर रहे हों. Advertisement2.टीम जैसा न लगना: ‘हम’ की जगह ‘मैं’ की सोच आ जाती है और मुश्किल वक्त में इंसान खुद को अकेला महसूस करता है. 3.अपनापन कम होना: छोटी-छोटी परवाह और अपनापन गायब होने लगता है, और रिश्ता बस साथ रहने या एक ही छत के नीचे गुजारा करने जैसा लगने लगता है. 4.जरूरी बातों से बचना: झगड़े के डर से मन की बातें दबा ली जाती हैं, जिससे दूरी और बढ़ती जाती है. 5.भरोसे में कमी: शक या पुराने अनुभवों की वजह से भरोसा कमजोर पड़ जाए तो रिश्ता डगमगाने लगता है. 6.छोटी बातों पर बड़ा झगड़ा: देर से जवाब आने या घर के छोटे काम जैसी बातों पर गुस्सा निकलना अक्सर अंदर दबी नाराजगी का नतीजा होता है. 7.भावनात्मक थकान: रिश्ते में रहते हुए दिल भारी लगना और ऐसा महसूस होना कि आपकी बात या भावनाओं की कद्र नहीं हो रही. 8.साथ होकर भी अकेलापन: जब साथ बैठकर भी इंसान खुद को अकेला महसूस करे, तो यह स्थिति किसी भी झगड़े से ज्यादा चुभती है. 9.भविष्य की बातें रुक जाना: आगे के प्लान, घूमने-फिरने या आने वाले दिनों को लेकर उत्साह कम हो जाना. 10.अकेले रहने की इच्छा: आम दिनों में भी बार-बार यह ख्याल आना कि बिना साथी के जिंदगी ज्यादा शांत और आसान होती. प्यार और भरोसा वापस पाने के 10 आसान और प्रैक्टिकल तरीके- बिना बीच में टोके सुनें: जब साथी अपनी बात कहे, तो जवाब देने या बचाव करने की जल्दी न करें. पहले पूरी बात समझें कि वे क्या महसूस कर रहे हैं. अपना हिस्सा मानें: हर झगड़े या दूरी के लिए सिर्फ सामने वाले को जिम्मेदार न ठहराएं. ईमानदारी से देखें कि आपसे कहां चूक हुई. ‘मैं ठीक हूं’ के पीछे छिपी बात समझें: जब कोई बार-बार कहे कि सब ठीक है, लेकिन चेहरे या व्यवहार से तनाव दिखे, तो प्यार से पूछें और उन्हें खुलने का वक्त दें. छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें: दिनभर की भागदौड़ में एक कप चाय पूछना, हालचाल लेना या थकान समझना बड़े वादों से ज्यादा असर करता है. मुश्किल बातचीत टालें नहीं: जो बात चुभ रही है, उसे मन में दबाकर रखने के बजाय शांत माहौल में साफ शब्दों में कहें. भरोसा धीरे-धीरे बनाएं: टूटा या कमजोर हुआ भरोसा एक दिन में नहीं लौटता. छोटे-छोटे वादे निभाकर और पारदर्शिता रखकर इसे फिर से मजबूत किया जा सकता है. पुरानी बातों का हिसाब न करें: पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराने से आज का रिश्ता और भारी होता है. आगे बढ़ने के लिए पुराने गिले-शिकवों को पीछे छोड़ना जरूरी है. साथ में थोड़ा क्वालिटी टाइम निकालें: फोन और काम की व्यस्तता से थोड़ा वक्त निकालकर सिर्फ साथ बैठें, बात करें या कोई ऐसी गतिविधि करें जो दोनों को पसंद हो. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें: हर किसी का गुस्सा, डर या दुख जताने का तरीका अलग होता है. सामने वाले की भावना को गलत ठहराने के बजाय उसे समझने की कोशिश करें. छोटी शुरुआत से संतोष करें: एक दिन में सब कुछ पहले जैसा नहीं हो जाएगा. रोज की छोटी-छोटी कोशिशों और धैर्य से ही रिश्ते में गर्माहट लौटती है.(नोट: यह लेख सामान्य जानकारी और संबंधों से जुड़े व्यावहारिक सुझावों पर आधारित है. गंभीर तनाव या गहरे मतभेद की स्थिति में काउंसलर या विशेषज्ञ की मदद लेना उपयोगी हो सकता है.)About the AuthorPranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 13:52 ISTऔर पढ़ें

