राष्ट्रवाणी: ‘नेपोटिज्म ही मेरी रेपुटेशन है’, करण जौहर का तंज, अश्नीर ग्रोवर ने भी ली चुटकी’नेपोटिज्म ही मेरी रेपुटेशन है’, करण जौहर का बेबाक अंदाज, अश्नीर ग्रोवर के तंज से बढ़ा Pitch To Get Rich 2 का पाराWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:55 ISTPitch To Get Rich 2 Promo: कभी तीखे तंज तो कभी बेबाक बयान, इस बार एक रियलिटी शो के मंच पर सितारों का अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है. करण जौहर ने नेपोटिज्म को लेकर ऐसा बयान दिया कि चर्चा शुरू हो गई. वहीं अश्नीर ग्रोवर भी पीछे नहीं रहे. अक्षय कुमार और मलाइका अरोड़ा के साथ सजे इस मंच पर आखिर किसकी पिच पास होगी और किसकी क्लास लगेगी?ख़बरें फटाफट’पिच टू गेट रिच 2′ 4 दिसंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.नई दिल्ली. जब बॉलीवुड का ग्लैमर, फैशन की चमक और 100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश एक ही मंच पर आ जाएं तो धमाका होना तय है. चर्चित फैशन बिजनेस रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इसका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 20 सेलिब्रिटी जजों के पैनल और 100 करोड़ रुपये की फंडिंग के लिए भिड़ते 20 फाउंडर्स के बीच इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा तीखा और दिलचस्प नजर आ रहा है. यह शो 4 दिसंबर 2026 से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगा. शो का प्रोमो सामने आने के बाद शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ‘पिच टू गेट रिच सीजन 2’ के प्रोमो में सितारों का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. टीजर की सबसे बड़ी जान जजों के बेबाक और मजेदार वन-लाइनर्स हैं. ‘मेरी रेपुटेशन ही नेपोटिज्म है’ अपने ब्लिंग फैशन के लिए मशहूर करण जौहर जहां खुद पर चुटकी लेते हुए कहते हैं, ‘मेरी रेपुटेशन ही नेपोटिज्म है’, वहीं ‘शार्क टैंक इंडिया’ से सुर्खियां बटोरने वाले अश्नीर ग्रोवर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक कंटेस्टेंट को चेतावनी देते हैं- ‘तुझे जेन-जी (Gen Z) की हाय लगेगी.’ दूसरी तरफ, मलाइका अरोड़ा किसी प्रेजेंटेशन से नाखुश होकर सीधा फैसला सुनाती हैं, ‘अब तक की सबसे खराब पिच’. अक्षय कुमार ने समझाया खादी का महत्व पहले सीजन का हिस्सा रहे अक्षय कुमार इस बार भी शो में अपने कम्फर्ट और फैशन के अनोखे मेल के साथ मौजूद हैं. टीजर में वे गले में खादी का बंदाना पहने नजर आ रहे हैं और भारतीय खादी हैंडलूम की अहमियत समझा रहे हैं. View this post on Instagram 20 सेलिब्रिटी जज और 100 करोड़ रुपये की फंडिंग Advertisementइस सीजन की सबसे खास बात इसका बड़ा जजिंग पैनल है. इसमें करण जौहर, अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता, जीनत अमान, शालिनी पासी, श्रीलीला, उर्फी जावेद और अनाइता श्रॉफ अदजानिया समेत 20 सेलिब्रिटी जज शामिल हैं. वहीं, 20 फाउंडर्स अपने बिजनेस आइडिया के साथ मंच पर पहुंचेंगे. इन सभी का लक्ष्य 100 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल करना है. इसके लिए उन्हें अपने आइडिया की ताकत और बिजनेस की संभावनाएं जजों के सामने साबित करनी होंगी. अक्षय कुमार ने बताया क्यों खास है शो अक्षय कुमार पहले सीजन का भी हिस्सा रह चुके हैं. शो के नए सीजन को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, ‘फैशन की दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिनके पास बेहतरीन नजर और शानदार आइडिया है, लेकिन एक सफल बिजनेस खड़ा करना बिल्कुल अलग खेल है. मुझे इस शो में वह पल सबसे ज्यादा पसंद है जब कोई फाउंडर अपना आइडिया टेबल पर रखकर दूसरों को उस पर भरोसा करने के लिए राजी करता है. सीजन 2 में बेहद दिलचस्प कहानियां हैं, जिन पर दर्शक खूब चर्चा करेंगे.About the Author15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

