राष्ट्रवाणी: सर्दियों के मौसम में झटपट बनने वाला मूली का कुच्चा एक बेहतरीन विकल्पसर्दियों के मौसम में झटपट बनने वाला मूली का कुच्चा एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प, सिल-बट्टे पर दरदरा कूटकर नींबू-नमक के साथ करें तैयारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:53 ISTWinter Delicious Chutney: बहराइच में सर्दियों के मौसम में झटपट बनने वाला मूली का कुच्चा एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है. इसे सिल-बट्टे पर दरदरा कूटकर नींबू और नमक के साथ आसानी से तैयार किया जाता है. सर्दियों में मूली हर घर में आम तौर पर खाई जाती है, मगर सीधे मूली खाने से कई लोग बोर हो जाते हैं या कुछ लोगों को इसे खाने में दिक्कत भी होती है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और झटपट तैयार होने वाला स्वाद चखना चाहते हैं, तो मूली का कुच्चा जिसे कई जगह कुचली भी कहा जाता है. एक बेहद आसान और स्वादिष्ट विकल्प है.ख़बरें फटाफट बहराइच: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में ताज़ी और हरी सब्जियों की बहार आ जाती है, लेकिन कई बार लोग रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर ऊब जाते हैं. सर्दियों में मूली हर घर में आम तौर पर खाई जाती है, मगर सीधे मूली खाने से कई लोग बोर हो जाते हैं या कुछ लोगों को इसे खाने में दिक्कत भी होती है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और झटपट तैयार होने वाला स्वाद चखना चाहते हैं, तो मूली का कुच्चा जिसे कई जगह कुचली भी कहा जाता है. एक बेहद आसान और स्वादिष्ट विकल्प है. आसान सामग्री, घर की रसोई में ही मौजूद बहराइच की डाक्टर प्रियंका सिंह द्वारा मूली का कुच्चा बनाने के लिए आपको बाहर से कुछ खास लाने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि रसोई और फ्रिज में मौजूद साधारण चीज़ों से ही यह तैयार हो जाता है. इसके लिए छोटी व नरम पत्तियों वाली मूली, मूली की 2-3 नरम पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, नींबू और नमक के साथ-साथ सिल-बट्टे की ज़रूरत होती है. Advertisement2 से 3 मिनट में ऐसे करें तैयार इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूली, मूली की पत्तियों, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धुलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इन सामग्रियों को सिल-बट्टे पर रखकर बट्टे की मदद से धीरे-धीरे कूंच लें. ध्यान रखें कि इसका एकदम बारीक पेस्ट नहीं बनाना है, बल्कि इसे हल्का दरदरा और कुच्चे जैसा ही रखना है. आखिर में इसमें स्वादानुसार थोड़ा नमक और करीब एक चम्मच या कुछ बूंदें नींबू का रस डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें. महज़ 2 से 3 मिनट में यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है. दाल-चावल से लेकर सलाद-चटनी तक का अभी के साथ सेवन तैयार मूली के कुच्चे को आप दाल-चावल या रोटी-सब्ज़ी के साथ परोस सकते हैं. यदि घर में सलाद या चटनी न हो, तो यह दोनों की जगह एक बेहतरीन और चटपटा विकल्प बन सकता है. इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है, वहीं जिन लोगों को सादी मूली खाने में परेशानी होती है, वे भी इस अंदाज़ में इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

