राष्ट्रवाणी: ’95 साल कम नहीं होते, पर काफी भी नहीं होते’, पिता को याद कर भावुक हुए अनुभव’95 साल कम नहीं होते, पर काफी भी नहीं होते’, पिता को याद कर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, सूना हुआ घरWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:22 ISTAnubhav Sinha Emotional Post: किसी अपने के जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती. घर की हर चीज वही होती है, लेकिन एक शख्स की कमी सब कुछ बदल देती है. फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा भी इन दिनों इसी दर्द से गुजर रहे हैं. पिता प्रेम गोविंद सिन्हा को खोने के बाद उनका दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा. 95 साल के साथ को याद करते हुए उन्होंने ऐसी बात लिखी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया.फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. फोटो साभार-@anubhavsinhaa/Instagramनई दिल्ली. जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनकी मौजूदगी की आदत इतनी गहरी हो जाती है कि उनके जाने के बाद सब कुछ बदल जाता है. घर वही रहता है, दीवारें वही होती हैं, लेकिन एक शख्स की कमी हर कोने में महसूस होती है. फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा इन दिनों ऐसे ही दर्द से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनके पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. पिता को खोने के बाद निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके जाने के बाद घर कितना खाली लगने लगा है. अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अचानक यूं हुआ कि घर बड़ा लगने लगा और खाली. अचानक यूं हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीर नहीं होंगी. अचानक यूं हुआ कि अब उनके लिए नई-नई मिठाई ढूंढना बंद हो जाएगा. बाकी सब यथावत रहेगा. उनसे प्यार. उनसे बातचीत. सब वैसा ही रहेगा. ना. सब तो नहीं. 95 साल कम नहीं होते, पर काफी भी नहीं होते.’ शेयर किया मां-पिता की पहली मुलाकात उनके इस पोस्ट की सबसे भावुक बात यह है कि अनुभव ने पिता के साथ बिताए पलों के अलावा उनकी जिंदगी से जुड़ी एक पुरानी याद भी शेयर की. उन्होंने अपनी मां से सुनी माता-पिता की पहली मुलाकात का किस्सा बताया. अनुभव के मुताबिक, उनकी मां बताया करती थीं कि जब उनके पिता शादी के लिए उन्हें देखने गए थे, तब उनसे गाना सुनाने के लिए कहा गया था. उस दौरान प्रेम गोविंद सिन्हा ने अपना पसंदीदा गाना ‘छोटी सी ये जिंदगी रे’ सुनाया था. बाद में परिवार के लोग भी उनसे अक्सर यह गाना सुना करते थे. फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा का पोस्ट. 19 नवंबर को ली अंतिम सांस बता दें कि अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा, जिन्हें पी.जी. सिन्हा के नाम से भी जाना जाता था. उनका 19 नवंबर 2026 को रात करीब 9 बजे निधन हो गया था. उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. पिता के साथ अनुभव का खास लगाव रहा है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहे हैं. अनुभव सिन्हा का फिल्मी सफर Advertisementअनुभव सिन्हा का जन्म 22 जून 1965 को इलाहाबाद में हुआ था. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन उनका रुझान फिल्ममेकिंग की तरफ हो गया. उन्होंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर म्यूजिक वीडियो निर्देशित किए. साल 2001 में फिल्म ‘तुम बिन’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘दस’, ‘रा.वन’ और ‘तुम बिन 2’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. साल 2018 में आई ‘मुल्क’ ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया. इसके बाद ‘आर्टिकल 15’, ‘थप्पड़’, ‘अनेक’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों से उन्होंने सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर उठाया. बतौर निर्माता भी वह ‘फराज’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे.About the Author15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दंतेवाड़ा: कभी 147 मंदिरों का नगर था दंतेवाड़ा का बारसूर, धर्म इतिहास और प्रकृति का संगम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- कोंडागांव: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, बचकर भागी तो युवक ने खुद को लगा ली फांसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- डोनाल्ड ट्रंप ने की एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी की वकालत, जानें क्या है पूरा विवाद – राष्ट्रवाणी

