राष्ट्रवाणी: सड़क हादसे में गई जवान शीशराम की जान, पुलिस सम्मान के साथ दी अंतिम विदाईJhunjhunu News: तिरंगे में लिपटकर गांव लौटा वीर जवान, बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:37 ISTJhunjhunu News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झुंझुनूं के चिरानी गांव निवासी RAC जवान शीशराम गुर्जर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. राजोता से चिरानी तक युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. आरएसी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।
बेटों संदीप और प्रवीण ने पिता को मुखाग्नि दी.आरएसी जवान शीशराम गुर्जर को अंतिम विदाईझुंझुनूं. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले खेतड़ी क्षेत्र के चिरानी गांव निवासी आरएसी जवान शीशराम गुर्जर को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. जवान की अंतिम यात्रा में देशभक्ति और गम का माहौल देखने को मिला, अपने वीर जवान को सम्मान देने के लिए युवाओं ने राजोता से उनके पैतृक गांव चिरानी तक तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और जवान के सम्मान में नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई अपने गांव के वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा. तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं का जोश और ग्रामीणों की नम आंखें जवान के प्रति सम्मान और लगाव को बयां कर रही थी. ओवरलोड डंपर और बाइक की भिड़ंत में गई जान जानकारी के अनुसार, शीशराम गुर्जर दिल्ली में 12वीं राजस्थान पुलिस बटालियन में आरएसी जवान के पद पर तैनात थे. खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर खभरगड़ा की ढाणी के पास उनकी बाइक की ओवरलोड डंपर से भिड़ंत हो गई थी. हादसा इतना गंभीर था कि शीशराम गुर्जर को गंभीर चोटें आई और उनकी मौत हो गई. जवान की असामयिक मौत की खबर से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. Advertisementपुलिस सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार चिरानी गांव में जवान का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया गया, इस दौरान आरएसी पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी. पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और सम्मान के साथ दिवंगत जवान को विदाई दी. जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक पल वह रहा, जब जवान के बेटे संदीप और प्रवीण ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, गांव के लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. इस दौरान सीआई राकेश यादव, आदित्य धर्मपाल गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास लादी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर शीशराम गुर्जर को श्रद्धांजलि दी, तिरंगे में लिपटे जवान को अंतिम विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम थी. एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया, वहीं गांव ने अपना एक वीर जवान खो दिया.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jhunjhunu,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:37 ISTऔर पढ़ें

