राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): किचन गार्डनिंग या घर की बाड़ी में.. जैविक तरीके से मूली उगाने का तरीकाकिचन गार्डनिंग या घर की बाड़ी में.. जैविक तरीके से मूली उगाने का तरीका, खाद और कीट से बचने का उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:47 ISTबस्तर में एक किसान ने बाजार में रासायनिक खाद से उगाई जा रही सब्जियों के विकल्प के रूप में जैविक तरीके से मूली और मूली भाजी की खेती शुरू की है. आमतौर पर रासायनिक खाद के इस्तेमाल के कारण शुद्ध जैविक मूली मिलना मुश्किल होता है. इसी समस्या को देखते हुए किसान ने अपनी बाड़ी में जैविक खेती का प्रयोग किया है. बस्तर. बस्तर में किसान जैविक तरीके से मूली और मूली भाजी की खेती कर रहे हैं. बाजार में रासायनिक खाद वाली सब्जियों के बीच जैविक सब्जियों की मांग काफी अधिक है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है. बस्तर में बाजार में मिलने वाली मूली भाजी में रासायनिक खाद का उपयोग किया जाता है, जिससे जैविक तरीके से उगाई गई मूली मिलना मुश्किल होता है. इस समस्या को दूर करने के लिए बस्तर के एक किसान ने अपनी बाड़ी में जैविक तरीके से मूली की खेती की है. लोकल 18 की टीम ने बाड़ी का मुआयना कर ग्रामीण से बातचीत की है. खेती करने की प्रक्रिया बस्तर के ग्रामीण पंडरू राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बाड़ी में मूली की खेती की है और इसके साथ दूसरी भाजी भी उगाई है. खेती की शुरुआत में सबसे पहले अच्छे से हल चलाया गया, मिट्टी को भुरभुरा किया गया और फिर मेड़ बनाकर मूली लगाई गई. इसमें गोबर और मुर्गी खाद का उपयोग किया गया है. यह फसल एक महीने से 45 दिन में पूरी तरह तैयार हो जाती है. खाद और कीट नियंत्रण का तरीका फसल में बीमारियों का प्रकोप रोकने के लिए नीम की पत्तियों के घोल का छिड़काव किया जाता है, जिससे कीट भाग जाते हैं. इसके अलावा मुर्गी खाद मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाती है और इससे अच्छा उत्पादन होता है. बस्तर के कई किसान अच्छे उत्पादन के लिए मुर्गी खाद का उपयोग करते हैं. Advertisement लागत और मुनाफा इस जैविक खेती से लगभग 3 कांवड़ यानी करीब 100 किलो उत्पादन होने की उम्मीद है. इसमें कुल 100 रुपये का खर्च आएगा और इसे 7,000 रुपये तक में बेचा जाएगा. घर के खाने के बाद बची हुई भाजी को बाजार में बेचा जाएगा. जैविक तरीके से उगाई गई भाजी बेहद स्वादिष्ट होती है और शहरों में रहने वाले लोग भी इसे अपने किचन गार्डन में उगा सकते हैं.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bastar,ChhattisgarhFirst Published :November 21, 2026, 12:47 ISTऔर पढ़ें

