राष्ट्रवाणी: ta Singh: 10 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने जीता चुनाव10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाली इन्फ्लुएंसर अनिता सिंह ने लड़ा पहला चुनाव, भाजपा के दिग्गज को दी शिकस्त, 305 वोटों से जीताReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:56 ISTJhunjhunu: झुंझुनूं के बुहाना क्षेत्र के काकड़ा गांव निवासी और ‘Indian Orgc Journey’ की संचालक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद वार्ड नंबर 32 का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुके भाजपा के गिरवर सिंह को 305 वोटों से हराया, जहां अनिता को 7,969 और गिरवर सिंह को 7,664 वोट मिले. कोरोना काल में जयपुर से गांव लौटने के बाद कृषि स्नातक अनिता ने 10 राज्यों में जैविक खेती को लेकर काम किया और यूट्यूब पर 1.06 मिलियन सब्सक्राइबर्स बनाए. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए वे राजनीति में आईं और अब शिक्षा व किसान हित उनकी प्राथमिकता रहेंगे. ख़बरें फटाफटta Singh Indian Orgc Journey Wins Jhunjhunu Zila Parishad Election: इन्फ्लुएंसर अनिता सिंह ने 305 वोटों से जीता चुनावझुंझुनूं: सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स होना और चुनावी मैदान में वोट हासिल करना, दोनों को अक्सर अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है. कई बार सोशल मीडिया की बड़ी लोकप्रियता भी चुनावी नतीजों में तब्दील नहीं हो पाती, जैसा कि जोधपुर के ओमप्रकाश विश्नोई, कोमल साहू या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एजाज खान के मामलों में देखने को मिला. लेकिन झुंझुनूं जिले में इस बार एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जहां जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए देशभर में पहचान बना चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया है. बुहाना क्षेत्र के काकड़ा गांव की रहने वाली अनिता सिंह ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 32 से भाजपा के दिग्गज क्षेत्रीय नेता गिरवर सिंह को 305 वोटों से शिकस्त दी. अनिता सिंह ‘Indian Orgc Journey’ नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करती हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर करीब 1.06 मिलियन सब्सक्राइबर्स, फेसबुक पर 4.33 लाख और इंस्टाग्राम पर 47.5 हजार फॉलोअर्स हैं. वह अपने प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को जैविक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों और खेती से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देती हैं. उनकी पहचान केवल राजस्थान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात सहित करीब 10 राज्यों में जाकर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रही हैं. काकड़ा गांव की बहू अनिता के पति दीपेंद्र सिंह पहले जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करते थे, लेकिन गांव लौटने के बाद व्यापार करने लगे. शादी के बाद जयपुर में रहने वाले इस दंपत्ति के जीवन में बड़ा मोड़ कोरोना महामारी के दौरान आया, जब वे गांव लौट आए. कृषि विषय में बीएससी की पढ़ाई कर चुकीं और एक फर्टिलाइजर कंपनी में काम कर चुकीं अनिता ने गांव आने के बाद अपने अनुभव और ज्ञान को किसानों के हित में समर्पित करते हुए ‘Indian Orgc Journey’ की शुरुआत की और खेतों में जाकर प्रैक्टिकल तरीके से किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए. पहले ही चुनाव में चौंकाया, 305 वोटों से दर्ज की जीत अनिता सिंह के परिवार का पहले से कोई राजनीतिक इतिहास नहीं रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताते हुए सामान्य श्रेणी के वार्ड नंबर 32 से मैदान में उतारा. उनके सामने भाजपा के अनुभवी क्षेत्रीय नेता गिरवर सिंह थे, जो दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कुमार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया. तमाम समीकरणों के बीच अनिता सिंह ने अपने पहले ही चुनाव में बाजी मारी और उन्हें कुल 7,969 वोट मिले, जबकि गिरवर सिंह को 7,664 वोट प्राप्त हुए और निर्दलीय सुरेश कुमार को 1,313 वोट मिले. इस तरह अनिता ने 305 मतों के अंतर से जीत हासिल की. किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए आईं राजनीति में जीत के बाद अनिता सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 32 से मिली यह जीत उनकी अकेले की नहीं, बल्कि वार्ड के हर सदस्य और उस परिवार की जीत है, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया. उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था, लेकिन किसानों की समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखने और उनके समाधान के लिए प्रभावी मंच पाने के उद्देश्य से उन्होंने चुनाव लड़ने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . अनिता ने कहा कि वह केवल ऑनलाइन माध्यम तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि खेतों में जाकर किसानों से जुड़ीं और यही जमीनी जुड़ाव उनकी जीत का बड़ा आधार बना. Advertisementशिक्षा और किसानों के मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अनिता सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव के परिणामों से उनके रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वार्ड का हर व्यक्ति उनके लिए समान है, जिसकी समस्याओं को आगे पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी. आने वाले पांच वर्षों की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, साथ ही किसानों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड गठन के बाद क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jhunjhunu,Jhunjhunu,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:56 ISTऔर पढ़ें

