राष्ट्रवाणी: NTA ने बदला स्कोरकार्ड का नियम, खो गया तो घर पर नहीं होगी डिलीवरीएनटीए ने बदला स्कोरकार्ड का नियम, खो गया तो घर पर नहीं होगी डिलीवरी, 200 रुपये की फीस भी बंदWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:58 ISTNTA Duplicate Scorecard DigiLocker: अगर आपका एनटीए स्कोरकार्ड खो गया है या खराब हो गया है तो यह अपडेट आपके लिए है. 2 नवंबर 2026 के corrigendum के बाद अब फिजिकल कॉपी और 200 रुपये की अतिरिक्त फीस बंद कर दी गई है. एनटीए स्कोरकार्ड सिर्फ ईमेल और डिजिलॉकर पर मिलेगा. जानिए पूरी डिटेल.NTA Duplicate Scorecard: एनटीए ने डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के नियम बदले हैंनई दिल्ली (NTA Duplicate Scorecard). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अपडेट ने लाखों युवाओं के लिए कागजी प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या इंटरव्यू के लिए स्कोरकार्ड चाहिए होता है. कई बार जल्दबाजी में प्रिंटआउट खो जाता है या खराब हो जाता है. इसे देखते हुए एनटीए ने डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने का नियम बदल दिया है. 2 नवंबर 2026 को जारी Corrigendum के अनुसार, अब डुप्लीकेट स्कोरकार्ड केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में ही जारी किए जाएंगे. इस अपडेट के तहत अभ्यर्थियों को डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की फिजिकल कॉपी नहीं मिलेगी. पहले स्पीड पोस्ट के जरिए फिजिकल कॉपी मंगवाने के लिए 200 रुपये प्रति स्कोरकार्ड की अतिरिक्त फीस लगती थी. अब उसे भी जमा नहीं करना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार किया गया डॉक्यूमेंट होगा. यह उम्मीदवार को ईमेल के जरिए भेजा जाएगा. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को डिजिलॉकर चेक करने की सलाह दी गई है. स्कोरकार्ड के लिए आवेदन करने से पहले डिजिलॉकर क्यों चेक करें?
कई बार स्टूडेंट्स को लगता है कि उनका स्कोरकार्ड खो गया है, जबकि उसकी डिजिटल कॉपी पहले से ही डिजिलॉकर में मौजूद होती है. डिजिलॉकर भारत सरकार का भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स की कानूनी मान्यता डिजिटल रूप में होती है. इसलिए डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग इन करके चेक कर लें. अगर वहां स्कोरकार्ड उपलब्ध है तो वहीं से उसे डाउनलोड कर सकते हैं. अलग से भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जान लें काम की बात एनटीए ने स्टूडेंट्स और एस्पिरेंट्स की सुविधा के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और कॉन्टैक्ट डिटेल्स की जानकारी भी दी है. किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार nta.ac.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा result@nta.gov.in पर ईमेल भी किया जा सकता है. हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 1800-180-4747 पर भी मदद ले सकते हैं. ध्यान रखें कि फिजिकल कॉपी के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त भुगतान अब नहीं करना है. इससे क्या फायदा मिलेगा?
Advertisementज्यादातर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और भर्ती एजेंसियां ऑनलाइन वेरिफिकेशन या डिजिटल कॉपी स्वीकार करती हैं. स्पीड पोस्ट से कागजी कॉपी आने में कई बार समय लगता था और खोने या भीगने का डर भी रहता था. ईमेल और डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल स्कोरकार्ड मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी. हालांकि, यह आदत जरूर डालें कि जैसे ही किसी परीक्षा का स्कोरकार्ड आए, उसकी PDF फाइल को ईमेल ड्राफ्ट, गूगल ड्राइव या डिजिलॉकर में सुरक्षित रख लें. इससे काउंसलिंग या फॉर्म भरते वक्त स्ट्रेस नहीं होगा. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 12:58 ISTऔर पढ़ें

