राष्ट्रवाणी: धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं ये 3 नई SUV! शुरुआती कीमत होगी ₹10 लाख से कमधमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं ये 3 नई SUV! शुरुआती कीमत होगी ₹10 लाख से कमWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:08 ISTअगर आप 2027 में नई और किफायती SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है. अगले साल Mahindra Vision S, नई जनरेशन Tata Nexon और Maruti Fronx Facelift की एंट्री होने की उम्मीद है. इन तीनों SUVs में नया डिजाइन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. जानिए किस मॉडल में क्या होगा खास और कितनी हो सकती है इनकी कीमत.ख़बरें फटाफटMahindra Vision S अगले साल एंट्री मारेगी.Upcoming Affordable SUVs in 2027: भारत में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट सबसे तेज बढ़ रहा है और कंपटीटिव मार्केट है. खरीदार यहां किफायती कीमत, अच्छे फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज तीनों चाहते हैं. 2027 में इस सेगमेंट में तीन मॉडल आने वाले हैं. इसमें महिंद्रा की विजन एस, टाटा की न्यू जेन नेक्सॉन और मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट शामिल है. ये तीनों मॉडल मौजूदा पॉपुलर कार जैसे ब्रेजा, वेन्यू, एक्सयूवी 3XO और सोनेट को टक्कर देंगे. महिंद्रा पूरी तरह से नया बॉक्सी और रगेड डिजाइन लेकर आ रही है, जबकि टाटा अपनी बेस्टसेलर नेक्सॉन को नए प्लेटफॉर्म और अपडेटेड लुक के साथ पेश करेगी. मारुति भी फ्रॉन्क्स में डिजाइन, इंजन और सेफ्टी फीचर्स सुधारकर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी. तीनों कंपनियां Level 2 ADAS, बेहतर इंफोटेनमेंट और प्रीमियम फीचर्स जोड़ रही हैं. संभावित कीमत 8 से 17 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. ये लॉन्च 2027 के पहले हिस्से में होने की संभावना है. आइए इन तीनों अपकमिंग मॉडल्स के बारे में जानते हैं. Mahindra Vision S महिंद्रा की विजन एस NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली सब-फोर मीटर एसयूवी होगी. इसमें बॉक्सी डिजाइन, L-शेप्ड एलईडी हेडलाइट्स, टेलगेट पर स्पेयर व्हील और पैनोरमिक सनरूफ होगा. 2,665 मिमी व्हीलबेस से अंदरूनी जगह अच्छी मिलेगी. 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ Level 2 ADAS, डुअल स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की उम्मीद है. कीमत लगभग 10.50 से 17.50 लाख रुपये रहने का अनुमान है. इसका लॉन्च 2027 की पहली छमाही में हो सकता है. New Gen Tata Nexon नई टाटा नेक्सॉन ATLAS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. डिजाइन अधिक अपराइट और बॉक्सी होगा. केबिन में बड़ी डिस्प्ले, बेहतर फीचर्स और Level 2 ADAS मिल सकते हैं. 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन जारी रहेंगे, साथ में CNG विकल्प भी मिलेगा. कीमत 8 से 17 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है. 2027 में लॉन्च के लिए तैयार ये मॉडल सेगमेंट में अपनी लीड बनाए रखने की कोशिश करेगा. Maruti Fronx Facelift Advertisementमारुति फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, बंपर और ADAS सेंसर दिखेगा. रियर डिस्क ब्रेक और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स जुड़ सकते हैं. 1.2 लीटर फोर-सिलेंडर इंजन की जगह नया थ्री-सिलेंडर Z12E इंजन आएगा, जबकि 1.0 लीटर टर्बो जारी रहेगा. वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं. कीमत में मामूली बढ़ोतरी के साथ 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है.About the AuthorSenior Sub Editorराम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 13:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

