राष्ट्रवाणी: बांग्लादेश में हालात बेकाबू, बॉर्डर से बुलाए जवान, BGB की 86 प्लाटून तैनातबांग्लादेश में हालात बेकाबू, बॉर्डर से बुलाने पड़े जवान, 7 जिलों में BGB की 86 प्लाटून तैनातWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:15 ISTबांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और आगजनी के बीच सरकार ने सात जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के 86 प्लाटून तैनात किए गए हैं, जबकि चार प्लाटून को तैयार रखा गया है. गुरुवार को मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई थी. शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए. इन घटनाओं के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स. Reutersढाका: बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंसा और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं. शेख हसीना के समर्थक बवाल काट रहे हैं. हालात को देखते हुए सरकार ने सात जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के 86 प्लाटून तैनात किए गए हैं, जबकि चार प्लाटून को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है. इन जवानों की तैनाती राजधानी ढाका समेत सात जिलों में की गई है. बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी BSS की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. जिन जिलों में बीजीबी के जवान भेजे गए हैं, उनमें ढाका, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार शामिल हैं. सबसे ज्यादा जवान गोपालगंज में तैनात किए गए हैं. यहां बीजीबी के 29 प्लाटून भेजे गए हैं. इसके बाद ढाका में 23 और गाजीपुर में 15 प्लाटून तैनात हैं. नारायणगंज और कॉक्स बाजार में छह-छह, फरीदपुर में पांच और मैमनसिंह में दो प्लाटून भेजे गए हैं. अहम जगहों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा बीजीबी के जवान स्थानीय प्रशासन और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारी प्रमुख सरकारी जगहों, कारखानों और दूसरे संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा करना होगा. इन जगहों पर निगरानी भी बढ़ाई जाएगी, ताकि हिंसा, तोड़फोड़ और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों को रोका जा सके. हालात पर लगातार नजर रखने के लिए बीजीबी के मुख्यालय में एक खास निगरानी टीम बनाई गई है. यह टीम ड्रोन, जवानों के शरीर पर लगे कैमरों और दूसरे उपकरणों से मिलने वाली लाइव तस्वीरों के जरिए 24 घंटे हालात पर नजर रख रही है. बीजीबी ने साफ किया है कि अतिरिक्त जवानों को तैनात करने के बाद भी सीमा की सुरक्षा से जुड़ी उसकी रोज की जिम्मेदारियां जारी रहेंगी. बल का कहना है कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा, सड़कों पर आवाजाही और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को सामान्य बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है. यूनुस के घर में आग, मंत्री के आवास पर पेट्रोल बम बांग्लादेश में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी थी. इसके बाद शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए. घटना के समय कबीर अपने घर पर मौजूद नहीं थे. हमले के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई. हुमायूं कबीर ने इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार बताया है. वहीं, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश के कई इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब सात जिलों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती के जरिए हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 21, 2026, 13:15 ISTऔर पढ़ें

