राष्ट्रवाणी: फिर विवादों में घंसौर पुलिस रिश्वत नहीं देने पर तस्करी में फंसाने का आरोपसिवनी की घंसौर पुलिस फिर विवादों में घिरी, एक लाख की रिश्वत नहीं देने पर गांजा तस्करी में फंसाने का आरोपReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:18 ISTसिवनी जिले के घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया और SDOP रीना पांडे पर एक युवक को झूठे गांजा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक अजय यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और घर में लगे CCTV फुटेज भी मिटा दिए.थाना प्रभारी की सफाईसिवनी. सिवनी के घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया और SDOP रीना पांडे पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने और रकम नहीं मिलने पर युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर झूठे गांजा तस्करी के मामले में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है. साथ ही युवक के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को मिटाने के भी आरोप लगे हैं. पीड़ित पक्ष ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ में याचिका दायर कर स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की है. याचिका में सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य होने का दावा भी किया गया है. इन तमाम आरोपों के बीच घंसौर थाना प्रभारी ने अपनी सफाई जारी करते हुए प्रकरण के आरोपी बनाए गए अजय यादव को आदतन अपराधी बताया है. और उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज होने की बात कही है. साथ ही पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाने की बात कही है. थाना प्रभारी ने पेश की सफाई शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उससे एक लाख रुपए की मांग की थी. रकम नहीं देने पर उसे गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई. इस मामले में घंसौर थाना प्रभारी और एसडीओपी को पक्षकार बनाया गया है. याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. मामले में थाना प्रभारी ने अपनी ओर से सफाई पेश की है. हालांकि, आरोपों और पुलिस की सफाई के बीच पूरे मामले की वास्तविकता न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी. फिलहाल हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद घंसौर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. Advertisement13 नवंबर की घटना पर भी उठे सवाल आपको बता दें कि पिछले दिनों सिवनी के एक होटल में बालिग युवक-युवती को पकड़कर गांजा रखकर फंसाने की धमकी का वायरल वीडियो चर्चा में है. 13 नवंबर को एक होटल में एक बालिग युवक और युवती ठहरे हुए थे. इसी दौरान अधिकारी होटल पहुंचे. युवक-युवती ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं, एक ही जाति से हैं और शादी करना चाहते हैं. इसके बावजूद पुलिस अधिकारी उनसे परिवार के लोगों को बुलाने और फोन पर बात कराने का दबाव बनाते नजर आए. इस दौरान वायरल वीडियो में एक वरिष्ठ अधिकारी होटल कर्मचारियों से युवक के बैग में गांजा रखने की बात कहते सुनाई देते हैं. इस कथित बातचीत ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Seoni,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:16 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

