राष्ट्रवाणी: KBC 18 के पहले 1 करोड़ के विनर बने भूषण ठाकरे, कभी जेब में थे सिर्फ 24 रुपयेKBC 18 को मिला पहला करोड़पति, कभी जेब में थे सिर्फ ₹24, संघर्ष की कहानी सुन अमिताभ बच्चन ने लगाया गले, दी बधाईWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:05 ISTKBC 18 First Rs 1 Crore Winner: कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे आज KBC 18 के पहले करोड़पति बन गए हैं. पिता की मजदूरी, मां की बीमारी और परिवार के लिए कुछ बड़ा करने का सपना. भूषण ने अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी के ऐसे किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हो जाएगा. अब उनकी नजर 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट पर है. जानिए मजदूर पिता और संघर्ष से भरी उनकी इमोशनल कहानी.KBC 18 के पहले 1 करोड़ के विनर (फोटो साभार-instagram@sonytvofficial)नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 के साथ दर्शकों के बीच हैं. हर बार की तरह इस बार भी शो में देशभर से आए कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी बीच शो को अपना पहला 1 करोड़ रुपये का विनर मिल गया है. महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 साल के भूषण ठाकरे ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है. 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद अब वह 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल तक पहुंच गए हैं. हालांकि, भूषण के लिए हॉट सीट तक पहुंचने का सफर सिर्फ पैसों की जीत नहीं, बल्कि सालों के संघर्ष और परिवार के सपनों से जुड़ी कहानी भी है. कभी वह जेब में महज 24 रुपये लेकर मुंबई आए थे और आज करोड़पति बनने के करीब पहुंच गए हैं. सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें भूषण ठाकरे 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देते नजर आ रहे हैं. जवाब सुनते ही अमिताभ बच्चन खुशी से उन्हें गले लगा लेते हैं. इस खास पल के दौरान भूषण अपनी जिंदगी के उन मुश्किल दिनों को याद करते हैं, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे और मां की तबीयत अक्सर खराब रहती थी. मां की कई सर्जरी भी हो चुकी हैं. ऐसे में परिवार के लिए हर दिन आसान नहीं था. भूषण ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत की. पिता मजदूरी करके मां का इलाज कराते थे और साथ ही उनकी पढ़ाई का खर्च भी उठाते थे. माता-पिता की मेहनत और उनके त्याग को देखकर भूषण के मन में हमेशा कुछ बड़ा करने की चाह रही. वह चाहते थे कि एक दिन ऐसा काम करें, जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो. बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अपने घर नहीं गए हैं. कुछ बड़ा करना चाहते थे भूषण Advertisementभूषण ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें बेहतर जिंदगी देने के लिए अपनी तरफ से हर कोशिश की. ऐसे में उन्हें लगता था कि जब तक वह अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार के लिए कुछ नहीं कर लेते, तब तक घर लौटना ठीक नहीं होगा. उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह अब 28 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक अपने माता-पिता को वह जिंदगी नहीं दे पाए हैं, जिसके वे हकदार हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने खुद से वादा किया था कि कुछ हासिल करने के बाद ही घर लौटेंगे. पिता ने मजदूरी नहीं करने दी शो में भूषण ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के दौरान जब उन्हें एडमिशन नहीं मिला, तो वह घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. इस बीच पिता को मजदूरी करते देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ काम करना चाहिए. वह घर पर खाली नहीं बैठना चाहते थे. इसी सोच के साथ उन्होंने गांव की नदी पर काम करना शुरू कर दिया. लेकिन पिता को उनका यह फैसला पसंद नहीं आया. भूषण के मुताबिक, पिता ने उन्हें मजदूरी करने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि या तो घर पर रहकर पढ़ाई करो या अपनी पढ़ाई पूरी करो, लेकिन मजदूरी मत करो. पिता चाहते थे कि भूषण पढ़-लिखकर अपनी अलग पहचान बनाएं. आज KBC 18 में 1 करोड़ रुपये जीतकर भूषण ने अपने उसी सपने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है. अब सभी की नजरें 7 करोड़ रुपये के सवाल पर टिकी हैं. देखना होगा कि क्या वह इस सीजन के पहले 7 करोड़ रुपये के विजेता बन पाते हैं.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 13:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

