राष्ट्रवाणी: काल भैरव जयंती कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, उत्पत्ति की कहानीKaal Bhairav Jayanti 2026 Date: काल के स्वामी और शिव के अंश हैं काल भैरव, कब है उनकी जयंती? जानें तारीख, मुहूर्त, उत्पत्ति की कहानीWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:30 ISTKaal Bhairav Jayanti 2026 Date: काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते हैं क्योंकि इस तिथि को ही काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी. काल भैरव की पूजा करने से हर प्रकार के दोष और कष्ट मिट जाते हैं. वे काशी के कोतवाल भी कहलाते हैं. काल भैरव काल के स्वामी और शिव के अंश हैं.काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाते हैं.Kaal Bhairav Jayanti 2026 Date: मृत्यु और समय के स्वामी हैं काल भैरव. वे भगवान शिव के अंश भी है. उनकी उत्पत्ति मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुई थी, इस वजह से हर साल इस तिथि को काल भैरव जयंती मनाते हैं. हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाते हैं, जो काल भैरव को समर्पित है. काल भैरव की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग, दोष, तंत्र-मंत्र के दुष्प्रभाव, नकारात्मकता आदि दूर होते हैं. काल भैरव जयंती के लिए निशिता मुहूर्त का विचार करते हैं, न कि उदयातिथि का. काल भैरव जयंती 2026 तारीख काल भैरव जयंती के लिए इस बार मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी तिथि 1 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है. यह तिथि 1 नवंबर को ही रात 11 बजकर 13 मिनट पर खत्म हो जाएगी. उदयातिथि के आधार पर अष्टमी तिथि 1 दिसंबर को है और उस दिन ही निशिता मुहूर्त में पूजा होगी. काल भैरव जयंती 2026 मुहूर्त Advertisementकाल भैरव जयंती वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:08 ए एम से 06:02 ए एम तक है. इस मुहूर्त में उठकर स्नान करके काल भैरव जयंती के लिए व्रत और पूजा का संकल्प कर लें. अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है. निशिता मुहूर्त देर रात 11 बजकर 43 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 38 ए एम तक है.
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

