राष्ट्रवाणी: सरसों की खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार मुफ्त देगी उन्नत बीजAgriculture: सरसों की खेती पर सरकार मेहरबान, सीकर के 33 हजार किसानों को मुफ्त मिनी किट, ऐसे होगा चयनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:29 ISTRajasthan Agriculture Department Scheme: राजस्थान के सीकर जिले में रबी सीजन के दौरान सरसों की खेती करने वाले 33 हजार किसानों को सरकार की ओर से उन्नत बीज के मिनी किट निशुल्क दिए जाएंगे. नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत प्रत्येक चयनित किसान को आधा हेक्टेयर जमीन में बुवाई के लिए 2 किलो सरसों का उन्नत बीज मिलेगा. इसके जरिए जिले में करीब 16,500 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत किस्म की सरसों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. खास बात यह है कि किसानों को बीज लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कमेटियां पात्र किसानों का चयन करेंगी. कमेटी में कृषि सुपरवाइजर और ग्राम विकास अधिकारी शामिल होंगे. राष्ट्रीय बीज निगम ने कृषि विभाग की मांग के अनुसार बीज की व्यवस्था कर दी है. इस योजना से किसानों की शुरुआती लागत कम होने के साथ सरसों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है. सीकर: रबी सीजन में सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. इस बार जिले में 33 हजार किसानों को सरकार की ओर से सरसों के उन्नत बीज के मिनी किट निशुल्क दिए जाएंगे. खास बात यह है कि बीज वितरण के लिए किसानों को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कमेटियां पात्र किसानों का चयन कर उन्हें बीज उपलब्ध करवाएंगी. नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य जिले में सरसों का उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की खेती की लागत कम करना है. योजना के तहत प्रत्येक चयनित किसान को आधा हेक्टेयर भूमि में बुवाई के लिए 2 किलो सरसों के उन्नत बीज का मिनी किट दिया जाएगा. जिले में कुल 33 हजार किसानों को ये किट वितरित किए जाएंगे. इसके माध्यम से करीब 16,500 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत किस्म की सरसों की खेती को बढ़ावा मिलेगा. कृषि विभाग ने वितरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है. इसके लिए पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है. कमेटी में कृषि सुपरवाइजर और ग्राम विकास अधिकारी को शामिल किया गया है. ये दोनों स्थानीय स्तर पर पात्र और इच्छुक किसानों की सूची तैयार करेंगे, ताकि वास्तविक किसानों तक योजना का लाभ पहुंच सके. मुफ्त बीज से घटेगी खेती की शुरुआती लागत सरसों की खेती में बीज की गुणवत्ता का सीधा असर फसल की पैदावार पर पड़ता है. कई किसान आर्थिक कारणों से महंगे प्रमाणित बीज नहीं खरीद पाते और परंपरागत बीज से ही बुवाई करते हैं. ऐसे में निशुल्क उन्नत बीज मिलने से किसानों को बेहतर किस्म अपनाने का अवसर मिलेगा. इससे न केवल बुवाई की शुरुआती लागत कम होगी, बल्कि उचित देखभाल और समय पर कृषि कार्य करने से उत्पादन बढ़ने की संभावना भी रहेगी. सरकार की इस पहल से छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है. खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी देश में खाद्य तेलों की मांग लगातार बनी हुई है. घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य तेल आयात करना पड़ता है. इसी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के तहत तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की पहल की है. में इस योजना के तहत 31,145 क्विंटल बीज निशुल्क वितरित किए जाएंगे. सीकर जैसे सरसों उत्पादक जिले में इसका फायदा उत्पादन बढ़ाने के रूप में मिल सकता है. एनएससी ने तैयार की उन्नत बीज की व्यवस्था राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) की ओर से कृषि विभाग की मांग के अनुसार सरसों के उन्नत बीज की व्यवस्था की गई है. बीज की आपूर्ति के बाद ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से पंचायत स्तरीय कमेटियां किसानों को मिनी किट वितरित करवाएंगी. गोपाल जाट, केंद्र प्रभारी अधिकारी, एनएससी के अनुसार, कृषि विभाग की मांग के अनुसार सरसों के उन्नत बीज की व्यवस्था कर दी गई है. कृषि विशेषज्ञ जवान सिंह के अनुसार सरसों की अच्छी पैदावार के लिए नवंबर माह बुवाई करने से फसल को अनुकूल मौसम मिलता है. इससे कीट और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Sikar,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

