राष्ट्रवाणी: बिना स्क्रीन वाला एआई डिवाइस तैयार कर रही Nothing, जानें कब होगा लॉन्चन फोन, न ऐप! Nothing के नए डिवाइस में मिल सकते हैं ये एआई फीचर्स, सामने आई लॉन्च डेटWritten by:Powered by :Last Updated:November 21, 2026, 12:23 ISTNothing अपना नया एआई बेस्ड गैजेट 8 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें मेटल डिजाइन की झलक दिखाई गई है. लीक्स के मुताबिक, इस डिवाइस में वॉयस रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन और स्मार्ट नोट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.ख़बरें फटाफटPhoto: Carl Pei/Xस्मार्टफोन और ईयरबड्स के लिए पहचानी जाने वाली टेक कंपनी Nothing अब एक नए प्रोडक्ट कैटेगरी में कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने शुक्रवार को अपने अगले डिवाइस की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह डिवाइस 8 दिसंबर को पेश किया जाएगा. Nothing ने अभी इसका नाम या फीचर्स नहीं बताए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला एआई आधारित गैजेट होगा. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर भी जारी किया है. इसमें डिवाइस का सिर्फ एक छोटा हिस्सा दिखाई दे रहा है. तस्वीर में गोल आकार का मेटल कंपोनेंट नजर आता है, जिसके चारों तरफ चमकदार और टेक्सचर्ड मेटल की कई परतें बनी हैं. हालांकि, इस तस्वीर से यह साफ नहीं हो पाया है कि डिवाइस दिखने में कैसा होगा या इसे किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा. फोन ऐप की तरह नहीं, अलग डिवाइस होगा Nothing का एआई गैजेट Nothing के CEO Carl Pei पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कंपनी दिसंबर में एक नया डिवाइस लॉन्च करेगी. उनके मुताबिक, यह कोई स्क्रीन वाला गैजेट नहीं होगा और न ही इसे स्मार्टफोन ऐप के तौर पर पेश किया जाएगा. कंपनी इसे एक अलग टूल के रूप में तैयार कर रही है, जिसमें Nothing के प्रोडक्ट्स की पहचान बनने वाला डिजाइन और खास अंदाज देखने को मिलेगा. Advertisementइससे पहले सामने आए टीजर में एक मेटल बॉडी वाला डिवाइस दिखा था. इसमें फिजिकल बटन, टेक्सचर्ड लेयर, गोल किनारे और लाल-हरी रंग की दो LED लाइट्स नजर आई थीं. हाल ही में एक लीक तस्वीर में इसका संभावित डिजाइन भी सामने आया था. इसमें डिवाइस छोटा और आयताकार दिखाई दिया, जिस पर ‘Talk’ नाम का एक खास बटन दिया गया था. इसके अलावा इसमें गोल कंट्रोल और दो अलग-अलग रंग की इंडिकेटर लाइट्स होने की बात कही गई थी. वॉयस रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं लीक्स और शुरुआती जानकारियों के आधार पर माना जा रहा है कि Nothing का नया एआई डिवाइस वॉयस रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन और स्मार्ट नोट्स बनाने जैसे काम कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इनमें से किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की है. डिवाइस का असली इस्तेमाल और इसकी क्षमताएं 8 दिसंबर को लॉन्च के समय ही सामने आएंगी. फिलहाल Nothing के पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन और ईयरफोन शामिल हैं. कंपनी का CMF सब-ब्रांड भी है, जिसके तहत किफायती फोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्पीकर बेचे जाते हैं. नया एआई डिवाइस इस पोर्टफोलियो से बिल्कुल अलग कैटेगरी में कंपनी की पहली पेशकश हो सकता है.About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 12:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

