राष्ट्रवाणी: मिथिला और मंजूषा कला से कितनी अलग है बज्जिका कला? दिल्ली IITF में खींचा ध्यानक्या है बज्जिका कला? मिथिला पेंटिंग-मंजूषा कला से कितनी अलग, दिल्ली IITF में बिहार की लोकपरंपरा ने खींचा ध्यानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:21 ISTBihar Folk Bajjika Art: बिहार की फेमस मिथिला पेंटिंग और मंजूषा कला तो खूब देखी होगी. लेकिन क्या आप बिहार की बज्जिका कला के बारे में जानते हैं?
शादी-ब्याह और मटकोर पूजा से जुड़ी इस अनोखी परंपरा को दिल्ली IITF में पहचान दिला रही हैं कलाकार कंचन प्रकाश. जानिए इसकी कहानी. Bihar Folk Bajjika Art: बिहार की पहचान सिर्फ मधुबनी पेंटिंग तक सीमित नहीं है. यहां की मिट्टी में कई ऐसी लोककलाएं और परंपराएं छिपी हैं, जिनके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसी ही एक खास लोक परंपरा है बिहार के बज्जिका क्षेत्र की बज्जिका कला. इस कला और परंपरा को एक नई पहचान दिलाने का काम कर रही हैं कलाकार कंचन प्रकाश. दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में वह इस अनदेखी विरासत को लोगों के सामने पेश कर रही हैं. यहां आने वाले लोग न सिर्फ इस कला को करीब से देख सकते हैं, बल्कि इसके पीछे की परंपरा और मान्यताओं को भी समझ सकते हैं. शादी-ब्याह की रस्मों से जुड़ी है बज्जिका कला कंचन प्रकाश बताती हैं कि बज्जिका क्षेत्र में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. इसका संबंध मटकोर पूजा और परिवार में होने वाले शुभ कार्यों से है. खासतौर पर बच्चों के विवाह के समय गांव की महिलाएं इस परंपरा को निभाती हैं. इसमें पेड़ और उसकी बढ़ती उम्र को बच्चों की उम्र, परिवार की खुशहाली और नई पीढ़ी की तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि जिस तरह पेड़ तेजी से बढ़ता है, उसी तरह परिवार की नई पीढ़ी भी आगे बढ़े और उसका जीवन खुशहाल रहे. आज भी गांवों में महिलाएं इस परंपरा को निभाती हैं. मुजफ्फरपुर से वैशाली तक फैली है बज्जिका की पहचान बज्जिका क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर और समस्तीपुर जैसे इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में इस तरह की लोक परंपराएं देखने को मिलती हैं. खास बात यह है कि लंबे समय तक इसे किसी अलग कला के रूप में पहचान नहीं मिली. लोग इसे अपनी पारंपरिक रस्मों का हिस्सा मानकर निभाते रहे. कंचन प्रकाश ने महसूस किया कि इस परंपरा में कला की भी एक अलग पहचान छिपी है. इसलिए उन्होंने इसे कला के रूप में सामने लाने और संरक्षित करने की कोशिश शुरू की. राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं कंचन प्रकाश कंचन प्रकाश समकालीन कलाकार हैं और लोक कला को नए अंदाज में पेश करती हैं. उन्हें बिहार राज्य की ओर से लोक समकालीन कला के लिए कुमुद शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा वह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप भी प्राप्त कर चुकी हैं. कंचन का मानना है कि एक कलाकार की जिम्मेदारी सिर्फ पहले से मौजूद चीजों को दोहराना नहीं है, बल्कि समाज और देश की उन परंपराओं को भी सामने लाना है, जो धीरे-धीरे गुम होती जा रही हैं. विकास के साथ विरासत को बचाना भी जरूरी कंचन प्रकाश का कहना है कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति और विरासत से है. अगर हम अपनी परंपराओं को सहेजकर नहीं रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां उनसे अनजान रह जाएंगी।
उनका मानना है कि विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाना जरूरी है. दिल्ली के IITF में बज्जिका कला को पेश करने के पीछे भी यही कोशिश है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग बिहार की इस अनदेखी लोक परंपरा को जानें और इसकी अहमियत समझें. अगर आप भी भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जा रहे हैं, तो बिहार पवेलियन में कंचन प्रकाश की इस कला को देखना न भूलें.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 12:21 ISTऔर पढ़ें

