राष्ट्रवाणी: दरअसल अक्टूबर 1956 में डॉ. आंबेडकर ने नागपुर में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था. इसी ऐतिहासिक घटना से दीक्षाभूमि की पहचान जुड़ी है. राउत की मांग को कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का भी समर्थन मिला. उन्होंने कहा, ‘नागपुर का नाम दीक्षाभूमि किया जाना चाहिए. इसे दीक्षाभूमि नाम देने में क्या परेशानी है?
डॉ. आंबेडकर ने संविधान इस तरह लिखा कि कोई तानाशाह देश में लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकता. दुनिया भर से लोग दीक्षाभूमि आते हैं. हम संजय राउत की मांग का समर्थन करेंगे.’ विपक्ष की मांग पर बीजेपी ने पलटवार किया है. पार्टी के महाराष्ट्र प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि संजय राउत को सबसे पहले दादर मेट्रो स्टेशन का नाम चैत्यभूमि किए जाने के फैसले का स्वागत करना चाहिए. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को आगे करके इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. बन ने राउत पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वह कभी चैत्यभूमि नहीं जाते और न ही डॉ. आंबेडकर के विचारों का प्रचार करते हैं. ऐसे लोगों को इस मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.’ वहीं महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर की पहचान दीक्षाभूमि से है. उनके मुताबिक नागपुर आने वाला हर व्यक्ति दीक्षाभूमि जरूर जाता है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने 6 दिसंबर को डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की. सरकार को उम्मीद है कि इस मौके पर करीब 15 लाख लोग चैत्यभूमि पहुंचेंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात के साथ स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों के नाम सुझाने के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में एक समिति भी बनाई है. यह समिति नाम तय करते समय ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के साथ भौगोलिक पहचान तथा स्थानीय लोगों की भावनाओं को भी ध्यान में रखेगी. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

