राष्ट्रवाणी: Jhunjhunu: बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, झुंझुनूं में अनूठी पहलबेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, डीजे पर दुल्हन ने भी लगाए ठुमके; झुंझुनूं में पिता ने पेश की अनूठी मिसालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:46 ISTJhunjhunu: झुंझुनूं के सुलताना कस्बे की दानजी की ढाणी में पिता सुरेश सैनी ने अपनी बेटी अंकिता की शादी पर उसे घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ बिंदौरी निकाली. इस दौरान परिजनों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और दुल्हन अंकिता ने भी घोड़ी पर ठुमके लगाए. पिता सुरेश सैनी और दुल्हन अंकिता ने इस पहल के माध्यम से समाज में बेटा-बेटी समानता और बेटियों को बराबरी का सम्मान देने का प्रेरक संदेश दिया. ख़बरें फटाफटJhunjhunu Bride Bindori on Mare: झुंझुनूं में पिता ने पेश की अनूठी मिसाल, बेटी अंकिता को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरीझुंझुनूं: कभी केवल बेटों की बिंदौरी और घोड़ी पर चढ़ने की परंपरा तक सीमित रही शादियों की रस्में अब शेखावाटी क्षेत्र में बेटियों के लिए भी सम्मान और गौरव का प्रतीक बन रही हैं. शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही झुंझुनूं जिले में बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालने की सकारात्मक पहल एक बार फिर देखने को मिली है. सुलताना कस्बे की दानजी की ढाणी निवासी सुरेश सैनी ने अपनी बेटी अंकिता की शादी पर उसे घोड़ी पर बैठाकर भव्य बिंदौरी निकाली और समाज में बेटा-बेटी एक समान होने का प्रेरक संदेश दिया. दानजी की ढाणी में निकाली गई इस बिंदौरी के दौरान पूरे परिवार और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य किया. इस खास मौके पर घोड़ी पर बैठी दुल्हन अंकिता भी बेहद खुश नजर आई और उन्होंने भी उत्साह के साथ ठुमके लगाए. बेटी को इस तरह बराबरी का सम्मान मिलता देख परिजनों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी. परिवार ने हर सपने को पूरा करने में दिया साथ: अंकिता दुल्हन अंकिता सैनी ने इस अनूठी पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए केवल एक शादी की रस्म नहीं, बल्कि परिवार के भरोसे और प्यार का प्रतीक है. अंकिता ने बताया कि बचपन से ही उनके माता-पिता और परिवार ने उनके हर सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया है. उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समाज में बराबरी का अवसर मिलना बेहद जरूरी है. समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म होना चाहिए: सुरेश सैनी पिता सुरेश सैनी ने कहा कि आधुनिक और शिक्षित समाज में बेटा और बेटी के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. दोनों को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपनी बेटी की घोड़ी पर बिंदौरी निकालना इसी सकारात्मक सोच को व्यवहार में उतारने का एक छोटा सा प्रयास है, ताकि अन्य परिवार भी बेटियों को बराबरी का दर्जा देने के लिए प्रेरित हो सकें. Advertisementसमाज को दिया सकारात्मक बदलाव का संदेश शादी की खुशियों के बीच निकाली गई अंकिता की इस बिंदौरी ने यह संदेश दिया कि पारंपरिक रीति-रिवाज बदलते समय और जागरूक समाज के साथ नया रूप ले सकते हैं. ग्रामीणों ने भी सैनी परिवार की इस पहल की सराहना की और कहा कि जब बेटियों को इस तरह बराबरी का सम्मान मिलता है, तो परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jhunjhunu,Jhunjhunu,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 10:46 ISTऔर पढ़ें

