राष्ट्रवाणी: खाटूश्यामजी जन्मोत्सव मेले का आज दूसरा दिन, शयन आरती के साथ होगा समापनKhatu Shyam Janmotsav: 24 घंटे से खुले हैं बाबा श्याम के पट, आज रात शयन आरती के साथ थमेगा जन्मोत्सव का उल्लासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:35 ISTKhatu Shyam Ji Janmotsav Mela: सीकर के खाटूधाम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव मेले का आज दूसरा दिन है, जिसका समापन आज रात शयन आरती के साथ होगा. देवउठनी एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और द्वादशी पर भी भक्तों का तांता लगा हुआ है. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार बाबा का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया, वहीं मथुरा-वृंदावन के कारीगरों ने दरबार की सजावट की. मंदिर के पट पिछले 24 घंटे से खुले हैं और वीकेंड के चलते आगामी दो दिन भी भारी भीड़ रहने की उम्मीद है. ख़बरें फटाफट KhatuShyam Ji: सीकर के खाटूधाम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव मेले का आज दूसरा दिन है. देवउठनी एकादशी के अवसर पर मेले के पहले दिन पूरी खाटू नगरी में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. जन्मोत्सव के दौरान पूरे कस्बे को दीपावली की तरह सजाया गया है, जहां मंदिर परिसर से लेकर गलियों और प्रमुख मार्गों तक रंग-बिरंगी रोशनी की गई है. देश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं और द्वादशी के दिन आज भी भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. जन्मोत्सव पर्व पर रींगस से खाटूधाम तक पदयात्रियों और हाथों में निशान लेकर आने वाले भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भीड़ बढ़ने पर कुछ देर के लिए लखदातार ग्राउंड की व्यवस्था को भी चालू किया गया. मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं. अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और दशावतार की झांकियां मथुरा-वृंदावन से आए विशेष कारीगरों ने मंदिर परिसर और बाबा के दरबार को मनमोहक रूप दिया है, जहां भगवान विष्णु के दशावतार की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जन्मोत्सव पर बाबा श्याम का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया और आकर्षक फूलों की झांकी सजाकर बाबा को 56 भोग लगाया गया. इस दौरान धर्मशालाओं, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल सजाकर भजन संध्याएं आयोजित की गईं, जिनमें देशभर से आए गायकों की प्रस्तुतियों पर श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते नजर आए. तरह-तरह के केक लेकर पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य का जन्मदिन मनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु छोटे से लेकर विशाल आकार तक के तरह-तरह के केक लेकर खाटूधाम पहुंचे. भक्तों ने बाबा श्याम को केक अर्पित कर जन्मोत्सव की बधाई दी. धर्मशालाओं, होटलों और गेस्ट हाउसों में भी विशेष विद्युत सजावट की गई है, जिससे पूरी श्याम नगरी जगमगा उठी है. Advertisementवीकेंड पर भी रहेगी भीड़, शयन आरती के साथ होगा समापन जन्मोत्सव मेले के दूसरे दिन भी आज बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया है. मंदिर के कपाट पिछले 24 घंटे से लगातार खुले हुए हैं और आज रात शयन आरती तक भक्तों के लिए खुले रहेंगे. शनिवार और रविवार का वीकेंड होने के कारण आगामी दो दिनों तक खाटू श्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है. आज रात शयन आरती के साथ बाबा श्याम के जन्मोत्सव मेले का विधिवत समापन होगा.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Sikar,Sikar,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 10:35 ISTऔर पढ़ें

