राष्ट्रवाणी: श्रीराम कथा में राजा भैया के हाथ पर दिखा खास गैजेट, जानें इसकी खासियतश्रीराम कथा में राजा भैया के हाथ पर दिखा खास गैजेट, न घड़ी है न स्क्रीन, जानें बैंड की खासियतWritten by:Powered by :Last Updated:November 21, 2026, 10:33 ISTप्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा के दौरान विधायक राजा भैया के हाथ में WHOOP 5.0 फिटनेस बैंड नजर आया. बिना डिस्प्ले वाला यह फिटनेस ट्रैकर हार्ट रेट, HRV, नींद, रिकवरी, शारीरिक तनाव और स्किन के तापमान जैसे हेल्थ डेटा को लगातार ट्रैक करता है. WHOOP 5.0 की कीमत भारत में करीब ₹28,990 बताई गई है, जिसमें 12 महीने की मेंबरशिप शामिल है. जानिए राजा भैया के हाथ में दिखे इस स्मार्ट फिटनेस बैंड की खासियतें, कीमत और यह कैसे काम करता है.ख़बरें फटाफटप्रतापगढ़ के कुंडा में चल रही श्रीराम कथा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे. मंच पर उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों की नजर उनके हाथ पर टिक गई. वहां एक काला बैंड साफ दिख रहा था. ये कोई आम घड़ी या साधारण बैंड नहीं, बल्कि WHOOP 5.0 नाम का एडवांस फिटनेस ट्रैकर है. WHOOP 5.0 एक स्क्रीनलेस यानी बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड है. इसमें समय देखने या नोटिफिकेशन चेक करने की सुविधा नहीं होती. इसका पूरा फोकस शरीर की सेहत और फिटनेस के डेटा पर रहता है. ये लगातार हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), नींद की क्वालिटी, शारीरिक तनाव (स्ट्रेन), रिकवरी और त्वचा के तापमान को ट्रैक करता है. यूजर को पता चल जाता है कि नींद कैसी रही, शरीर पर कितना जोर पड़ा और आराम करने में कितना समय लग रहा है. ये बैंड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी सेहत को गहराई से समझना चाहते हैं. प्रोफेशनल एथलीट्स भी इसका इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये रिकवरी पर बहुत अच्छा डेटा देता है. बैटरी लंबे समय तक चलती है और इसे दिन-रात पहना जा सकता है. Advertisementकितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो WHOOP 5.0 भारत में करीब 28,990 रुपये में मिलता है. इस कीमत में 12 महीने की मेंबरशिप शामिल होती है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि बैंड के सभी फीचर्स का पूरा फायदा उठाने के लिए मेंबरशिप जरूरी होती है. मेंबरशिप खत्म होने के बाद आगे के लिए अलग से पेमेंट करना पड़ता है. राजा भैया जैसे व्यस्त नेता के हाथ में ये बैंड देखकर साफ है कि अब पॉलिटिकल लीडर्स भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं. कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रम में भी एडवांस फिटनेस गैजेट का दिखना दिलचस्प है. WHOOP 5.0 महंगा जरूर है, लेकिन जो लोग अपनी बॉडी की हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते हैं, उनके लिए ये एक बढ़ियां ऑप्शन साबित हो सकता है.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 10:33 IST

