राष्ट्रवाणी: नर्स की नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनी महिला, 7 महीने में कमाए 82 लाख रुपयेनर्स की नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनी महिला, 7 महीने में कमाए 82 लाख रुपये, खुद खोला कमाई का राज!Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:19 ISTअमेरिका की सिंगल मदर और नर्स ने कंटेंट क्रिएशन से लाखों की कमाई कर अपनी नौकरी छोड़ दी है. उन्होंने बताया कि 7 महीने में ब्रांड डील्स से करीब 82 लाख रुपये नेट कमाए, जो उनकी सालाना नर्सिंग सैलरी से भी ज्यादा थे. अब वह फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर बनकर वीडियो बनाने और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने पर ध्यान दे रही हैं. अमेरिका में नर्स की नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनी महिला(फोटो: Instagram-@itssarah.ann)आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि कई लोगों के लिए कमाई और करियर बनाने का जरिया भी बन चुका है. कोई अपने खाना बनाने के वीडियो से पहचान बना रहा है, तो कोई ट्रैवल, फैशन और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कंटेंट के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच रहा है. ऐसी ही एक कहानी अमेरिका की सिंगल मदर सारा एन (Sarah Ann) की है, जिन्होंने कंटेंट क्रिएशन से इतनी कमाई की कि अपनी फुल टाइम नर्सिंग नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया. उन्होंने बताया कि महज सात महीनों में ब्रांड डील्स से उनकी नेट कमाई करीब 82 लाख रुपये तक पहुंच गई. यह रकम उनकी सालाना नर्सिंग सैलरी से भी ज्यादा थी. सारा एन ने करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू किया था. शुरुआत में उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि लोग उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो देखना पसंद करेंगे. वह एक नर्स थीं, सिंगल मदर थीं और घर की जिम्मेदारियां भी संभालती थीं. ऐसे में उन्होंने अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया. उन्होंने किसी बड़े सेटअप या खास अंदाज के बजाय अपनी सामान्य जिंदगी को ही कंटेंट बनाया. धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी. जब उनकी प्रोफाइल पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी, तो ब्रांड्स ने भी उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया. मई 2026 में उन्हें पहली ब्रांड डील मिली और इसके बाद ऑफर्स आने का सिलसिला लगातार बढ़ता गया. 7 महीने में साइन किए 1.75 करोड़ रुपये के ब्रांड डील्स सारा ने अपने इंस्टाग्राम @itssarah.ann पर शेयर किए गए वीडियो में अपनी कमाई के आंकड़े भी बताए. उनके मुताबिक, मई से नवंबर के बीच सात महीनों में उन्होंने कुल 1,87,386 डॉलर की ब्रांड डील्स साइन कीं. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 1.75 करोड़ रुपये बैठती है. हालांकि, यह उनकी कुल कमाई थी, न कि वह पैसा जो सीधे उनके खाते में आया. सारा एक एजेंसी के साथ काम करती हैं, जो ब्रांड्स से डील करने, बातचीत करने और काम से जुड़े दूसरे पहलुओं को संभालती है. इसके बदले एजेंसी अपनी फीस या कमीशन लेती है. इसके अलावा सारा ने अपनी कमाई का 25 से 35 प्रतिशत हिस्सा टैक्स के लिए अलग रखा. इन सभी कटौतियों के बाद उनके पास करीब 88,071 डॉलर बचे, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 82 लाख रुपये होते हैं. यानी सात महीने की मेहनत और ब्रांड्स के साथ काम करने के बाद उनकी नेट कमाई करीब 82 लाख रुपये रही. View this post on Instagram सालाना सैलरी से ज्यादा कमाई, इसलिए छोड़ दी नौकरी सारा ने वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी 9 से 5 वाली नर्सिंग नौकरी छोड़ दी है. कंटेंट क्रिएशन से सात महीने में हुई कमाई उनकी नर्सिंग की सालाना सैलरी से भी अधिक थी. इसी वजह से उन्होंने अब सोशल मीडिया को फुल टाइम करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने अपनी कमाई के आंकड़े केवल दिखाने के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शेयर किए जो किसी नए काम को शुरू करने से पहले ही खुद पर शक करने लगते हैं. सारा का कहना है कि कई बार लोग सोचते हैं कि ऐसे अवसर उनके लिए नहीं हैं, लेकिन कोशिश करने पर रास्ते खुल सकते हैं. उनकी कहानी भी इसी बात को सामने लाती है कि शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन आगे बढ़ने के मौके कई बार उम्मीद से ज्यादा बड़े होते हैं. Advertisementअब परिवार और कंटेंट को देंगी ज्यादा समय नर्सिंग की नौकरी छोड़ने के बाद अब सारा का फोकस पूरी तरह कंटेंट क्रिएशन पर है. वह अपने वीडियो को बेहतर बनाने, नए ब्रांड्स के साथ काम करने और अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की योजना बना रही हैं. उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और दुनियाभर में लोगों का ध्यान खींचने लगी. कई यूजर्स ने इसे मेहनत, आत्मविश्वास और नए अवसरों की तलाश से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी बताया. सोशल मीडिया बन रहा कमाई का नया जरिया आज कंटेंट क्रिएशन कई लोगों के लिए एक नए करियर विकल्प के रूप में उभर रहा है. ब्रांड डील्स, स्पॉन्सर्ड वीडियो, एफिलिएट मार्केटिंग और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए क्रिएटर्स कमाई कर रहे हैं. हालांकि, इस क्षेत्र में सफलता हासिल करना उतना आसान नहीं है जितना वीडियो देखकर लगता है. लगातार कंटेंट बनाना, दर्शकों का भरोसा जीतना, अपनी ऑडियंस बढ़ाना और ब्रांड्स के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम करना जरूरी होता है. सारा एन की कहानी दिखाती है कि सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए हमेशा किसी असाधारण चीज की जरूरत नहीं होती. कई बार लोग आपकी साधारण जिंदगी, अनुभव और आपके काम करने के तरीके से भी जुड़ जाते हैं. लेकिन कंटेंट क्रिएशन में कमाई निश्चित नहीं होती और हर किसी को एक जैसी सफलता मिले, यह जरूरी भी नहीं है. इसलिए इसे करियर बनाने से पहले आर्थिक स्थिरता, जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 10:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

