राष्ट्रवाणी: दिसंबर में ग्रहों का बड़ा फेरबदल, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योगदिसंबर में शनि, गुरु और सूर्य का बड़ा गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:50 ISTदिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है. पंडित कल्कि राम के मुताबिक, इस दौरान कई ग्रहों की चाल और राशि में बदलाव होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, वृषभ, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. जानिए इन पांच राशियों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रह सकता है. अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, मार्गी या वक्री अवस्था में आता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है. नवंबर का महीना अब समाप्त होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस महीने कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है. इसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि के जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है.ज्योतिषीय गणना के अनुसार, पांच राशियों के लिए दिसंबर का महीना विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिसंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान एक साथ आठ ग्रहों की स्थिति और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा. इसकी शुरुआत 2 दिसंबर से होगी जब ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 4 दिसंबर को बुध अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे. वहीं 5 दिसंबर को राहु मकर राशि और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों के इन परिवर्तनों का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा. पंडित कल्कि राम के मुताबिक 11 दिसंबर को कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में अपनी वक्री अवस्था समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे. इसके बाद 13 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में वक्री अवस्था में आएंगे. वहीं, 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 22 दिसंबर को बुध भी धनु राशि में गोचर करेंगे.दूसरी तरफ ऐश्वर्य और सुख-संपत्ति के कारक शुक्र तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि ग्रहों के सेनापति मंगल सिंह राशि में संचरण करेंगे. कर्क राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. रुके हुए कार्य पूरे होने के साथ पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं. Advertisementवृषभ राशि: कारोबार और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है.कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के साथ धन लाभ के योग बन सकते हैं. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होने और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. मीन राशि: शनि देव के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की ज्योतिषीय संभावना है. नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 09:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी

