राष्ट्रवाणी: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? जानें तिथि और शुभ मुहूर्तसात जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाती है उत्पन्ना एकादशी, जानिए व्रत का महत्व और पूजा के नियमReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:02 ISTमार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. पंडित कल्कि राम के अनुसार, व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद दीपक जलाकर भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए. जानिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व. अयोध्या: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं और प्रत्येक एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी को समर्पित होती है. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है इसी क्रम में मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली उत्पन्ना एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.इस बार उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर को मनाई जाएगी.ऐसे में आइए जानते हैं इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि चातुर्मास समाप्त होने के बाद देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है. अब कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष महीने का आगमन होने जा रहा है. यह महीना धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.इस दौरान विवाह, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत सहित अनेक शुभ कार्य संपन्न होंगे और जगह-जगह शहनाइयां गूंजेंगी. पंडित कल्कि राम के अनुसार 3 दिसंबर की रात्रि 11 बजकर 3 मिनट पर एकादशी तिथि का आरंभ होगा.इसके बाद 4 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत और पूजन किया जाएगा. यह एकादशी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट होते हैं. साथ ही परिवार और आने वाली पीढ़ियों के जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.इसी कारण इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. Advertisementउत्पन्ना एकादशी पर कैसे करें पूजा पंडित कल्कि राम बताते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए.इसके बाद घर के मंदिर और तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए.उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है. उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर स्थापित करनी चाहिए, जिसमें दोनों एक साथ विराजमान हों.यदि क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर विराजमान भगवान विष्णु और उनके चरणों की सेवा करती माता लक्ष्मी का चित्र उपलब्ध हो, तो उसकी पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है. सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, उत्पन्ना एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए. तुलसी के पास दीपक जलाने, मंत्र जाप करने और जरूरतमंदों को दान देने से जीवन में सकारात्मकता आने की धार्मिक मान्यता है.इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से परिवार की सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और संकटों से मुक्ति की कामना करनी चाहिए.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 10:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

