राष्ट्रवाणी: करौली के बाजारों में जाम का जंजाल, लोगों का सवाल- कब सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था?Public Opinion: करौली के बाजारों में जाम का जंजाल, लोगों का सवाल- आखिर कब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:53 ISTKarauli Traffic Issue Public Opinion: करौली शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था ने आम लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है. शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर आए दिन जाम लगने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. चौधरी पाड़ा, फूटाकोट और हिंडौन गेट जैसे व्यस्त इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक पॉइंट तो बनाए गए हैं, लेकिन वहां नियमित रूप से यातायात पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते. दूसरी तरफ स्थायी पार्किंग स्थल नहीं होने से लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं. इससे रास्ते संकरे हो जाते हैं और जाम की समस्या बढ़ती है. जिला अस्पताल के बाहर भी कई बार जाम लगने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है. व्यापारियों और शहरवासियों ने प्रशासन से स्थायी पार्किंग बनाने, ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और प्रभावी यातायात प्लान लागू करने की मांग की है. करौली. राजस्थान के करौली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है. हालात यह है कि बाजार में खरीदारी करने जाना भी लोगों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है. शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा. लोगों का कहना है कि करौली में कई जगह ट्रैफिक पॉइंट तो बनाए गए हैं, लेकिन इन पर स्थायी रूप से यातायात पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते. शहर में बाइक के साथ बड़ी संख्या में टेंपो भी सड़कों पर दौड़ते हैं. वहीं, शहर में एक भी स्थायी पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण सड़क किनारे और बाजारों में वाहन खड़े रहते हैं. इससे चौधरी पाड़ा, फूटाकोट, हिंडौन गेट सहित प्रमुख बाजारों और मार्गों पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है.कई बार लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. ट्रैफिक पॉइंट पर जरूरत के समय पुलिस नहीं रहती शहर के चौधरी पाड़ा बाजार के व्यापारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि करौली में ट्रैफिक की स्थिति रोज बिगड़ती जा रही है. शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल चौधरी पाड़ा में ट्रैफिक पॉइंट होने के बावजूद वहां अक्सर यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आते. उनका कहना है कि जब जाम की स्थिति बनती है और ट्रैफिक को नियंत्रित करने की जरूरत होती है, उस समय पुलिस की मौजूदगी नहीं होती. ऐसे में व्यापारियों और आम लोगों को ही मिलकर यातायात संभालना पड़ता है. Advertisementशहर में पैदल चलना मुश्किल, जाम में फंसी गाड़ियों के बीच निकलते हैं लोग फूटाकोट के व्यापारी देवेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है. लोगों के लिए पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. फूटाकोट से मदन मोहनजी मंदिर जाने वाला मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां दोपहिया, चौपहिया वाहनों और टेंपो की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि कई बार जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि लोगों को फंसी हुई गाड़ियों के बीच से निकलने में परेशानी होती है. ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा कई बार होमगार्ड के भरोसे ही दिखाई देता है. सुबह से शाम तक जाम से जूझते हैं व्यापारी शहरवासी रवि शर्मा ने बताया कि करौली में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि व्यापारियों का पूरा दिन जाम की समस्या देखते हुए गुजर जाता है. उन्होंने कहा कि चौधरी पाड़ा से लेकर हिंडौन गेट तक हालात सबसे ज्यादा खराब रहते हैं. इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग और व्यापारी जाम से परेशान होते हैं. जिला अस्पताल के बाहर भी अक्सर बनी रहती है जाम की स्थिति शहरवासियों का कहना है कि समस्या केवल बाजारों तक सीमित नहीं है. शहर के बाहर और अंदर कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है. जिला अस्पताल के बाहर भी कई बार जाम लग जाता है. ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय निवासी राधावल्लभ शुक्ला ने बताया कि करौली में ट्रैफिक की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि यह वर्षों पुरानी समस्या है. शहर में प्रभावी ट्रैफिक प्लान का अभाव है. साथ ही आम लोगों में भी यातायात नियमों के प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है. उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस शहर में नियमित रूप से नजर नहीं आती, जिसके कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. पार्किंग नहीं होने से बिगड़ रहे हालात स्थानीय निवासी कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि करौली शहर में स्थायी पार्किंग स्थल नहीं होने का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है. रियासतकालीन गेटों और पुराने बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि यदि शहर में जल्द से जल्द स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए और प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, तो यातायात की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Karauli,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 09:53 ISTऔर पढ़ें

