राष्ट्रवाणी: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब है? बन रहे 3 शुभ योग, सुबह से भद्रा, जानें तारीखGanadhipa Sankashti Chaturthi 2026 Date: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब है? बन रहे 3 शुभ योग, लेकिन सुबह से भद्रा का साया, जानें तारीख, मुहूर्तWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:14 ISTGanadhipa Sankashti Chaturthi 2026 Date: मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत है. इस दिन शुभ, शुक्ल और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. लेकिन सुबह से भद्रा लग रही है, जिसका वास स्वर्ग में है. इस व्रत में आप गणेश जी की पूजा करें और रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें. इस तरह से व्रत पूरा होता है. आइए जानते हैं गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय समय. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 तारीख और मुहूर्त. (Photo: एआई)Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2026 Date: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा करते हैं. गणाधिप का अर्थ गणों के अधिपति यानी गणों के स्वामी है. भगवान शिव के अनेकों गण हैं, उनमें गणेश जी सबके स्वामी हैं. इस संकष्टी चतुर्थी की रात के समय में चंद्रमा अर्घ्य देते हैं और फिर अगले दिन सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करते हैं. यह व्रत चंद्रमा की पूजा के बिना अधूरा रहता है. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. इस बार संकष्टी चतुर्थी पर 3 शुभ योग भी बन रहे हैं, लेकिन सुबह से भद्रा का साया भी है. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 तारीख वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को सुबह में 9 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी, लेकिन इसका समापन 28 नवंबर को सुबह में 6 बजकर 39 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर कई व्रत तय होते हैं, लेकिन चतुर्थी की उदयातिथि ही नहीं है. ऐसे में यह देखते हैं कि चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय कब हो रहा है?
इस आधार पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 नवंबर दिन शुक्रवार को है. 3 शुभ योग में गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 इस बार गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन 3 शुभ योगों का निर्माण होगा. उसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग शामिल हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 03 बजकर 08 मिनट से लेकर अगले दिन 28 नवंबर को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक है.

